HomeFaridabadबस थोड़ा इंतज़ार बाकी, खुलने को तैयार नीलम पुल, जानिये कहां तक...

बस थोड़ा इंतज़ार बाकी, खुलने को तैयार नीलम पुल, जानिये कहां तक पहुंचा मरम्मत कार्य

Published on

नीलम पुल का मरम्मत कार्य बस थोड़े ही दिनों का बचा है। पुल की एक साइड बंद होने के कारण जिलेवासी घंटों में दूसरी सड़कों पर जाम में फसे रहते हैं। कुछ दिनों पहले कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण पुल के 3 पिल्लर क्षतिग्रस्त हो गए थे। 3 में से 2 पिल्लरों का काम लगभग पूरा हो गया है और उम्मीद लगाई जा रही है कि 15 तारीख से पहले नीलम पुल को खोल दिया जाएगा।

नीलम पुल के बंद हो जाने के कारण बाटा पुल पर भारी जाम लगा रहता है। शाम के समय 10 मीटर को पार करने के लिए 10 मिनट का इंतज़ार करना पड़ता है। अब नीलम पुल के जर्जर पिलर्स की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा होने की आशा है।

बस थोड़ा इंतज़ार बाकी, खुलने को तैयार नीलम पुल, जानिये कहां तक पहुंचा मरम्मत कार्य

हज़ारों वाहनों को इस समय नीलम की बजाय बाटा से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले नगर निगम ने संबंधित कंपनी को पिलर्स मरम्मत का कार्य पूरा करने को 45 दिन का समय दिया था जो कि पूरा होने को आगया है। नीलम पुल की सिंगल लेन पर दिन भर जाम रहा करता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

बस थोड़ा इंतज़ार बाकी, खुलने को तैयार नीलम पुल, जानिये कहां तक पहुंचा मरम्मत कार्य

फ़रीदाबादवासियों के लिए नए साल का उपहार इसे कहा जा सकता है। पिल्लर्स को मजबूती से बनाया जा रहा है या नहीं इस बात का ध्यान देने की ज़रूरत है नगर निगम को। आपको बता दें कि पिछले साल 22 अक्टूबर को नीलम ओवरब्रिज के नीचे कबाड़ में आग लग गई थी। आग लगने से ओवरब्रिज के पिलर्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this