HomeFaridabadपूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा बल्लभगढ़ का...

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा बल्लभगढ़ का राजकीय महिला कॉलेज

Published on

फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन तथा खान एवं भूविज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने  ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे को आगे बढ़ाते हुए बेटियों के सम्मान में  एक और नज़ीर पेश की है।

उनके अथक प्रयासों के चलते जिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित राजकीय महिला कॉलेज को अब पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा बल्लभगढ़ का राजकीय महिला कॉलेज

श्री मूलचंद शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही, श्री मूलचंद शर्मा ने इस कालेज का नाम देश की भारतीय राजनीति की महान शख्सियत श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार भी प्रकट किया है।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा बल्लभगढ़ का राजकीय महिला कॉलेज

परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया था कि राजकीय महिला कॉलेज बल्लभगढ़ का नाम बदल कर स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाए। सरकार के इस निर्णय से युवा पीढ़ी, खासकर हमारी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा बल्लभगढ़ का राजकीय महिला कॉलेज

उन्होंने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज ने 70 के दशक में एक छात्र नेत्री के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की तथा अपनी लगन और मेहनत के बल पर भारतीय राजनीति के शिखर को छू लिया।

Latest articles

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

More like this