HomeCrimeसीवर में मिली लाश की हुई पहचान, लेकिन 6 दिन पहले सेक्टर...

सीवर में मिली लाश की हुई पहचान, लेकिन 6 दिन पहले सेक्टर 62 में मिली लाश की नहीं हुई पहचान

Published on

28 जनवरी को डबुआ मंडी के पास बने एफसीआई गोदाम के पास गुजरने वाले नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला था जिसकी पहचान सैनिक काॅलोनी निवासर दिनेश धवन के रूप में हुई। वहीं 24 जनवरी को सेक्टर 62 के खुले मैदान के सुखे हुए सीवर में महिला मृतक अवस्था में मिली थी। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। जिसकी वजह से 72 घंटों के बाद मृतक महिला को अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना डबुआ की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को एफसीआई गोदाम के पास गुजरने वाले नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान करने के लिए पुलिस ने अपने दोस्तों से मदद ली। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त ने उक्त शव के बारे में उनसे पूछा। जिसके बाद उनके दोस्त ने बताया कि उनकी जानकारी में भी एक युवक इसी प्रकार का है।

सीवर में मिली लाश की हुई पहचान, लेकिन 6 दिन पहले सेक्टर 62 में मिली लाश की नहीं हुई पहचान

जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक के घर जाकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि उक्त शव सैनिक काॅलोनी निवासी दिनेश घवन उर्फ धनु के रूप में हुई थी। मृतक दिनेश की पत्नी अनु ने बताया कि उनका पति 11 जनवरी से घर पर नहीं आए। लेकिन वह उनसे फोन के जरिए बात करते थे। अनु ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस के द्वारा हत्या का माला दर्ज किया गया। क्योंकि मृतक युवक के शरीर पर काफी चोंटो आई हुई थी। जिसके चलते हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन डाॅक्टरों के द्वारा रिपोर्ट अभी दी नहीं गई है।

सीवर में मिली लाश की हुई पहचान, लेकिन 6 दिन पहले सेक्टर 62 में मिली लाश की नहीं हुई पहचान

वहीं थाना आर्दश नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि 24 जनवरी को सेक्टर 62 के खाली मैदान में काफी समय से सूखा पड़ा गटर में महिला का शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन 72 घंटें बीत जाने के बाद भी मृतक महिला की पहचान नहीं हुई। जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद अज्ञात के रूप में नगर निगम को अंतिम संस्कार करने के लिए सौप दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त मृतक महिला से संबंधित कोई भी गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं आई है। अभी भी कोई उक्त मृतक महिला की पहचान करने के लिए नहीं आया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this