Homeहरियाणा में इस बार देरी से होंगे पंचायत चुनाव, जानिये क्या है...

हरियाणा में इस बार देरी से होंगे पंचायत चुनाव, जानिये क्या है कारण

Published on

प्रदेश में पंचायती चुनाव का इंतज़ार ग्रामीणवासी काफी समय से कर रहे हैं। ग्रामीणों में इंतज़ार बहुत लंबा खिंचता जा रहा है। कोई अंदाज़ा नहीं है यह इंजतार कब समाप्त होगा। पिछली बार भी पंचायती चुनाव देरी से हुए थे। इस बार भी प्रदेश में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होते नहीं दिख रहे हैं। 24 फरवरी, 2021 को पंच और सरपंचों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन अभी तक पंचायत विभाग की ओर से वार्ड बंदी ही पूरी नहीं की गई है। 

अब प्रदेश में फरवरी में प्रस्तावित पंचायती चुनाव 1 से 2 माह के लिए टल सकते हैं। वार्ड बंदी में ही कम से कम एक माह का समय लग सकता है। और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है पिछले कुछ महीनों से चल रहा किसान आंदोलन।

हरियाणा में इस बार देरी से होंगे पंचायत चुनाव, जानिये क्या है कारण

किसान आंदोलन का असर भी इन चुनावों में पड़ा है। 2 महीन से अधिक समय तक यह आंदोलन चल रहा है। पंचायती राज चुनाव ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हैं और इस समय हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही भारी संख्या में किसान और खाप पंचायतों ने दिल्ली के अलग-अलग सीमांत इलाकों में पड़ाव डाला हुआ है।

Bihar election 2020 villagers are angary for Road and school boycott vote  in many districtsBihar election: सड़क-स्कूल के लिए आक्रोशित ग्रामीण, कई  जिलों में वोट का बहिष्कार - Bihar election 2020 villagers

अप्रैल के महीने में कृषियों के लिए गेहूं का सीजन होता है और गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्मी के बीच पंचायती चुनाव को लेकर माहौल गरमाएगा। इसके साथ ही पंचायती राज प्रणाली में अभी तक 5 सरपंच जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों की गई है। वार्ड में भी एक वक्त लग सकता है और उसके बाद मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

हरियाणा में इस बार देरी से होंगे पंचायत चुनाव, जानिये क्या है कारण

प्रदेश सरकार भी इन चुनावों को जल्द से जल्द करवाना चाहेगी। किसान आंदोलन के बीच यदि चुनाव होते हैं तो देखना होगा कि राजनैतिक ऊंट किस ओर बैठेगा। अभी इन चुनावों की संभावना नजर नहीं आ रही है। फरवरी के माह में प्रस्तावित चुनाव अब अप्रैल या मई माह तक संभव हो पाएंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this