HomeFaridabadनिगम की मेहरबानी, बैंक मैनेजर बना सफाई कर्मचारी, हर सुबह स्वयं करते...

निगम की मेहरबानी, बैंक मैनेजर बना सफाई कर्मचारी, हर सुबह स्वयं करते है अपनी गली की सफाई

Published on

फरीदाबाद नगर निगम के लापरवाही के चर्चे तो जगजाहिर है। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में कोई न कोई समस्या तो हमेशा ही बनी रहती है परन्तु अगर हम ये कहे की नगर निगम के नकारापन की वजह से एक बैंक मैनेजर को हर सुबह झाड़ू वाला बनना पड़ता है तो आपको थोड़ा चौक जायेंगे।

दरअसल, पंजाबीवाड़ा निवासी पीयूष गोयल हर सुबह अपने आप ही अपने घर की गली को साफ करते है। उनके पास अपनी एक सफाईकर्मचारियों जैसी झाड़ू है, उसी से वह हर सुबह सात बजे अपने घर के सामने वाली गली को साफ करते है।

निगम की मेहरबानी, बैंक मैनेजर बना सफाई कर्मचारी, हर सुबह स्वयं करते है अपनी गली की सफाई

पीयूष गोयल एक बैंक मैनेजर है और पलवल में केनरा बैंक के एक शाखा में काम करते हैं। हमारे सवांददाता ने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि वह करीब 13 दिनों से अपनी गली की सफाई खुद करते है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कदम निगम अधिकारियों और पार्षद के नकारा रवैये से परेशान होकर उठाया है।

उन्होंने बताया कि वह वार्ड- 39 में रहते है और वहां के स्थानीय पार्षद हरप्रसाद गौड़ है। स्थानीय निवासियों ने कई बार सफाई की समस्या को लेकर पार्षद तथा अधिकारी को शिकायत की है परन्तु कोई कार्यवाही नही होती।

निगम की मेहरबानी, बैंक मैनेजर बना सफाई कर्मचारी, हर सुबह स्वयं करते है अपनी गली की सफाई

इसलिए उन्होंने निगम से हार कर स्वयं ही सफाई करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायत की है तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है परन्तु कोई कार्यवाही नही होती है।

आपको बता दे कि वार्ड- 39 में सीवर ओवरफ्लो की भी समस्या बनी हुई है, जिससे सड़कों पर पानी जमा रहता है। सड़कों पर पानी जमा रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सीवर की समस्या आम है। आए दिन किसी न किसी वार्ड के लोग इस समस्या को लेकर निगम में प्रदर्शन करते है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this