HomeCrimeअपनी सुरक्षा के लिए निकिता तोमर के पिता ने निजी शस्त्र लाइसेंस...

अपनी सुरक्षा के लिए निकिता तोमर के पिता ने निजी शस्त्र लाइसेंस के लिए किया आवेदन

Published on

वीरांगना निकिता तोमर एक ऐसा नाम जिसे शायद ही फरीदाबाद कभी भुला सकेगा। एक ऐसी होनहार छात्रा जो पढ़ लिख कर देश की सेवा करना चाहती थी। मगर उसे क्या पता था कि जिस देश की सेवा करने के वह सपने देख रही है,

एक दिन उसके सपने उसी के कॉलेज के आगे रोंद दिए जाएंगे। निकिता गोली कांड के बाद से ही निकिता को न्याय दिलाने के लिए ना सिर्फ पूरा फरीदाबाद बल्कि देश आगे आ गया था।

अपनी सुरक्षा के लिए निकिता तोमर के पिता ने निजी शस्त्र लाइसेंस के लिए किया आवेदन

अब उसी निकिता तोमर के पिता मूलचद तोमर फरीदाबाद पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर निजी शास्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। जिस पर पुलिस आयुक्त द्वारा सहमति जताते हुए तुरंत कार्यवाही के लिए हामी भर दी है।

वहीं निकिता को न्याय दिलाने के लिए के बल्लभगढ़ दशहरा मैदान में हुई महापंचायत के दौरान आक्रोश प्रकट करने वाले 32 नौजवानों पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस करने के लिए भी निकिता के पिता ने गुहार लगाई। उक्त मामले में भी पुलिस आयुक्त ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए त्वरित कार्यवाही की बात कही है।

अपनी सुरक्षा के लिए निकिता तोमर के पिता ने निजी शस्त्र लाइसेंस के लिए किया आवेदन

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी परिवार व कुछ अन्य समाजसेवी भी हरियाणा भवन में सीएम मनोहर लाल खट्टर तथा फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात कर व्यक्तिगत और लिखित रूप में उक्त नौजवानों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की बात साझा कर चुके है।

पिता का कहना है कि यह सभी नौजवान उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आगे आए थे। इसलिए अब जरूरत है कि उक्त सभी नौजवानों को भी न्याय मिले और उनके ऊपर दर्ज किए गए मामले से छुटकारा मिल सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this