HomeUncategorizedहरियाणा में जल्द आएगा लव जिहाद कानून, ड्राफ्ट किया गया तैयार

हरियाणा में जल्द आएगा लव जिहाद कानून, ड्राफ्ट किया गया तैयार

Published on

निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की बात कही थी जिसको लेकर अब हरियाणा सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हरियाणा सरकार ने लव जिहाद कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, इसे कानूनविदों से राय मशविरा करने के बाद स्वीकृति के लिए इस ड्राफ्ट कानून को गृह मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।

दरअसल, फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने लव जिहाद कानून को बनाने को लेकर घोषणा की थी जिस पर अब कार्यवाही होनी शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने लव जिहाद कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही गृह मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष पेश किया जाएगा।

हरियाणा में जल्द आएगा लव जिहाद कानून, ड्राफ्ट किया गया तैयार

गृह मंत्री अनिल विज ने करीब तीन माह पहले इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया था। गृह सचिव (वन) टीएल सत्यप्रकाश की अध्यक्षता वाली कमेटी में हरियाणा के एडीजीपी ला एंड आर्डर नवदीप विर्क तथा एडवोकेट जरनल कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक मनचंदा को शामिल किया गया। इस कमेटी ने विभिन्न राज्यों के कानून व उनके ड्राफ्ट का अध्ययन किया।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जिहाद कानून को लागू कर सराहनीय कार्य किया है। हरियाणा में लागू होने वाले कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। विधानसभा के बजट सत्र में इस संबंध में बिल लाया जाएगा। आशा है कि इसी सत्र में बिल को सदन की मंजूरी मिल जाएगी और उसके बाद यह कानून धरातल पर लागू हो जाएगा।

हरियाणा में जल्द आएगा लव जिहाद कानून, ड्राफ्ट किया गया तैयार

आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कानून को अदालत में चुनौती मिल गई थी, जिसके बाद हरियाणा के अधिकारियों ने अधिक बारीकी से ड्राफ्ट प्लान तैयार किया, ताकि उसमें किसी तरह की कांटछांट की गुंजाइश न रहे। दीपक मनचंदा के अनुसार ड्राफ्ट के तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी। इसमें कुछ बिंदुु नए जोड़े जा सकते हैं तो कुछ काटे भी जा सकते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this