HomeBusinessइस बार स्वास्थ्य सेवाओं पर केन्द्रित होगा प्रदेश का बजट, बुढ़ापा पेंशन...

इस बार स्वास्थ्य सेवाओं पर केन्द्रित होगा प्रदेश का बजट, बुढ़ापा पेंशन में भी होंगी बढ़ोतरी

Published on

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा बजट पर एक के साथ चर्चा की गई। इस वर्ष पेश किए जाने वाले बजट के बारे में जानकारी देते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि इस बार प्रदेश सरकार बजट का सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं पर करेगी। सीएम ने आगे बताया कि फिलहाल अभी तक प्रदेश में एमबीबीएस सीटें 2500 पार करने की योजना है। अभी यह 1700 पार हैं। बता दें कि पिछले साल बजट में स्वास्थ्य विभाग को 6533.75 करोड़ रुपए दिए थे।

सीएम ने आगे यह भी बताएं कि बजट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा गरीबों के कल्याण की योजना पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए परिवार पहचान पत्र में सभी तरह की डीटेल्स पूर्ण रूप से अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि ऐसा करने से इस बात का ध्यान रहेगा की सबसे पहले योजना का लाभ दिया जाए। हर परिवार को अब 15000 रुपए प्रतिमाह या 1 लाख 80 हजार रुपए सालाना आमदनी का लक्ष्य है।

इस बार स्वास्थ्य सेवाओं पर केन्द्रित होगा प्रदेश का बजट, बुढ़ापा पेंशन में भी होंगी बढ़ोतरी

सीएम ने कहा, ‘गरीब परिवार को जो 6000 रुपए मिलते हैं, उनमें से ही उनका सामाजिक सुरक्षा के तहत चल रही योजनाओं का प्रीमियम कट जाएगा। बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कितनी राशि बढ़ाई जाएगी, यह ऐलान बजट में किया जाएगा। बजट में सभी 2 करोड़ 75 लाख लोगों का ख्याल रखा जाएगा।’

इस बार स्वास्थ्य सेवाओं पर केन्द्रित होगा प्रदेश का बजट, बुढ़ापा पेंशन में भी होंगी बढ़ोतरी

अपनी बात को खत्म करते हुए सीएम बोले कि अब हर परिवार खुद ही डिक्लेयर करेगा कि उसकी आमदनी कितनी है, उसी के अनुसार बड़ी योजनाएं बनाई जा सकेंगी। सीएम ने कहा कि बजट के लिए जिन विधायकों व सांसदों ने सुझाव दिए हैं, उनके सुझावों को लेकर सोमवार को बैठक होगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this