HomeUncategorizedपंजाबी सेवा दल ने किया भारत अशोक अरोड़ा को सम्मानित

पंजाबी सेवा दल ने किया भारत अशोक अरोड़ा को सम्मानित

Published on

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने और सदैव लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए पंजाबी सेवा दल ने भारत अशोक अरोड़ा को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। संस्था के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि युवा समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े होते हैं।

चाहे फरीदाबाद शहर के विकास से जुड़े मुद्दे हों, भ्रष्टाचार के खिलाफ या लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे हों, हमेशा साथ खड़े मिलते हैं। बी के अस्पताल के नाम परिवर्तन का मुद्दा हो, मथुरा रोड़ पर लाइटों की व्यवस्था हो या जनहित से जुड़े ऐसे अनेक मामले हैं,

पंजाबी सेवा दल ने किया भारत अशोक अरोड़ा को सम्मानित

जिनके लिए उन्होंने आगे आकर आवाज उठाई है। इस अवसर पर भारत अरोड़ा ने संस्था के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोगों द्वारा दिए गए मान-सम्मान से मुझ़े नया बल एवं जोश मिलेगा।

फरीदाबाद शहर हमारी आन-बान-शान है और शहर के लोगों की आवाज बनकर हमेशा खड़ा रहूंगा। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी कंवलजीत सिंह, वी के सिंह, अनमोल सिंह, मोंटू सिंह, प्रिंस रहेजा, सुमित जी, नीरज सिंह, यश भाटिया आदि शामिल रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this