HomePoliticsहरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अरोड़ा

हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अरोड़ा

Published on

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने पूरी तरह दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट युवाओं, किसानों के हित में नहीं है। बजट में आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है।

भारत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने सबसे खराब बजट पेश करने का काम किया है क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और उसी प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने इस बजट के माध्यम से अन्नदाताओं की घोर अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल स्थान पर है

हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अरोड़ा

लेकिन इसके बावजूद बजट में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए इस दिशाहीन सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। कोरोना काल के दौरान प्रदेश में बंद हुए छोटे उद्योगों को पुन: शुरू करने के लिए भी सरकार ने कोई प्रावधान नहीं दिया है। इस बजट से आज समाज का हर वर्ग हताश है और निराश है।

हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अरोड़ा

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा पार्टी की सहयोगी जजपा पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5100 रूपए प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन करने का वायदा किया था लेकिन आज सरकार ने बजट में बुढ़ापा पेंशन में मात्र 250 रूपए की वृद्धि करके उसे 2250 से 2500 रूपए किया है, जो कि बुजुर्गाे के साथ सरासर धोखा है। बजट से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह पूरी तरह दिशाहीन और अपने लक्ष्यों से भटका हुआ है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this