HomePress Releaseक्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने फरीदाबाद शहर में वाहन चोरी करने वाले...

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने फरीदाबाद शहर में वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया काबू

Published on

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव एसआई जगमिंदर ने बताया कि उनकी टीम ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर फरीदाबाद एरिया से शिवम पुत्र अशोक निवासी कमला नगर मालकागंज नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने फरीदाबाद शहर में वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया काबू

आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर, थाना सेक्टर 7, थाना पल्ला और थाना सदर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने उपरोक्त सभी मुकदमों को सुलझाते हुए आरोपी से 4 मोटरसाइकिल बरामद कर की है।

इसके अलावा आरोपी से साइलेंसर चोरी के दो अन्य मामले भी सुलझाए हैं जिसका एक मामला थाना ओल्ड व एक अन्य मामला थाना सेक्टर 17 में दर्ज था।

आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आज पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this