HomeFaridabadकही गोबर- कही अतिक्रमण, क्या यही है ग्रीन बेल्ट की परिभाषा

कही गोबर- कही अतिक्रमण, क्या यही है ग्रीन बेल्ट की परिभाषा

Published on

नगर निगम एक तरफ शहर भर के अतिक्रमण हटा रहा है वही दूसरी तरफ अतिक्रमण एक बार फिर से शहर भर में अपने पांव जमा रहा है। इसका जीता- जागता उदाहरण सेक्टर 14- 17 के डिवाइडिंग रोड का है जहां ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने अपना कब्जा कर रखा है।

दरअसल, सेक्टर 14- 17 डिवाइडिंग रोड पर लेबर चौक से लेकर बाईपास रोड तक लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। लोगों ने अतिक्रमण ग्रीन बेल्ट पर कर रखा है। शिकायतकर्ता एम सी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की समस्या को ट्विटर के माध्यम से जिला उपायुक्त यशपाल यादव तथा नगर निगम फरीदाबाद को ट्वीट किया है। लेबर चौक से लेकर बाईपास रोड तक झुग्गीवासियों ने अतिक्रमण कर रखा है।

कही गोबर- कही अतिक्रमण, क्या यही है ग्रीन बेल्ट की परिभाषा

उन्होंने गत दिन ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को दी है परंतु अभी तक प्रशासन की तरफ से इस समस्या के संबंध में ना तो कोई कॉल आई है और ना ही कोई कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्यशैली संतोषजनक नही है। नगर निगम किसी भी समस्या का समाधान तब तक नही करता जब तक कि समस्या मीडिया तथा उच्च अधिकारियों तक न पहुंच जाए।

वही आपको बता दे कि नगर निगम सोशल मीडिया पर आने वाले समस्याओं को 24 घंटे के अंदर समाधान करने तथा उन्हें संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने का दावा करती है परंतु नगर निगम का यह दावा भी खोखला सिद्ध हो रहा है।

कही गोबर- कही अतिक्रमण, क्या यही है ग्रीन बेल्ट की परिभाषा

आपको बता दे कि ग्रीन बेल्ट का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुख्य सड़कों पर किया जाता है। ग्रीन बेल्ट से सड़क को दो हिस्सों में वर्गीकृत किया जाता है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति ना बने।

आपको बता दे कि ग्रीन बेल्ट पर पौधे लगाए जाते है परंतु इन दिनों स्मार्ट सिटी में ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण और गोबर के उपले दिखाए देते है जोकि ग्रीन बेल्ट की परिभाषा से बिलकुल विपरीत है।

Written By Rozi Sinha

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this