HomeFaridabadमौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ जिले में बादलों का डेरा

मौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ जिले में बादलों का डेरा

Published on

मंगलवार सुबह से ही जिले में मौसम सुहावना रहा। इसके चलते दिन भर बादल छाए रहे। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। झोंकेदार हवाओं तथा काले बादलों ने लोगो को गर्मी से राहत दी।

दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसके चलते मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ जिले में बादलों का डेरा

बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद भी पूरे सप्ताह बादल छाए रहने और गर्मी से कुछ राहत बने रहने का पूर्वानुमान है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। खासकर दोपहर में होने तीखी धूप में कमी आई है।

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीार के साथ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम बिगड़ा, तेज हवाओं के साथ जिले में बादलों का डेरा

इतना ही नहीं, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले तीन दिन तक दिल्ली के साथ एनसीआर के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले भी गिरेंगे।

प्रदूषण हो सकता है कम
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले की फिजा मंगलवार सुबह से बदली हुई है, सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। सुबह से लेकर दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का मिजाज तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा। तीन दिन के दौरान तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना है। वहीं, मौसम के बदले मिजाज से जिले का प्रदूषण भी कम होने के आसार हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this