HomeLife StyleEntertainmentहरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी छवि, बनेंगे वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम,...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी छवि, बनेंगे वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम, होंगे ये ढेरों काम

Published on

हरियाणा में जल्द ही सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार ऐसा काम करने जा रही है कि कहना मुश्किल हो जाएगा कि यह सरकारी स्कूल है या फिर प्राइवेट। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में करीब 400 करोड़ रुपए की विभिन्न विभागों द्वारा खरीद की जाने वाली वस्तुओं की सरकारी खरीद को मंजूरी दी गई है।

किसी भी प्रदेश के लिए शिक्षा में बेहतरी करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस बैठक का आयोजन सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के बाद सीएम ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के स्कूलों को वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम में बदलने की आवश्यकता है।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी छवि, बनेंगे वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम, होंगे ये ढेरों काम

प्रदेश में शिक्षा को सुधारने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों की हालत बदली जा रही है। इस बैठक में आवश्यक उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है। स्कूलों में आउटडोर और इनडोर खेल के लिए लगभग 25 करोड़ रुपए की खेल-कूद के 38 तरह के सामान की भी खरीद को मंजूरी दी है। खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट बैट, वॉलीबाल, कैरम बोर्ड, हैंडबाल, फुटबाॅल सहित अन्य सामान जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी छवि, बनेंगे वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम, होंगे ये ढेरों काम

शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद पर सरकार की निगाहे हैं। करोड़ों खर्च कर इन सामानों को मंगाया जाएगा। खेल का यह सामान 8693 प्राइमरी स्कूल, 2412 अपर प्राइमरी स्कूल, 1214 सेकंडरी स्कूल और 2081 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा। सरकार स्कूलों के लिए इलेक्ट्रानिक लैब सिस्टम व अन्य सामान की खरीद करेगी।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों की बदलेगी छवि, बनेंगे वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम, होंगे ये ढेरों काम

डिजिटल के इस ज़माने में निजी स्कूल डिजिटल बन रहे हैं लेकिन अब प्रदेश के सरकारी स्कूल भी किसी से कम नहीं है। यहां डिजिटल बोर्ड, एसआरएस, डिजिटल लैंग्वेज लैब समेत अन्य सामान खरीदा जाएगा। इसमें 1960 डिजिटल बोर्ड, 220 स्टूडेंट्स रिस्पाॅन्स सिस्टम, 50 स्मार्ट पोडियम, 36 ऑडियो रोस्टरम समेत अन्य सामान खरीदा जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this