Homeमां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड...

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

Published on

महामारी ने जब से पैर पसारे हैं, तभी से धार्मिक स्थलों से लेकर हर स्थान इसकी चपेट में आये हैं। अब चैत्र नवरात्र 13-21 अप्रैल में माता मनसा देवी के दर्शन तभी मुमकिन होंगे, जब आप स्लॉट पहले से बुक कराएं। हर श्रद्धालु को दर्शन के लिए 10 से 15 सेकंड मिलेंगे। श्रद्धालु 15 सेकडं भी मां के दीदार के लिए खुश हैं। काफी लंबे समय से श्रद्धालु मां के दरबार नहीं आये हैं।

मां मनसा देवी के बहुत श्रद्धालु हैं। पंचकूला और हरिद्वार स्थित दोनों मंदिरों में रोज़ाना हज़ारों की भीड़ महामारी से पहले आया करती थी। अब महामारी के मद्देनजर श्राइन बोर्ड ने खास तैयारियां की हैं।

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

हरियाणा में लगातार महामारी के मामलों में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। लगातार संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से 15 मिनट का एक स्लॉट बुक किया जाएगा। एक स्लॉट में ज्यादा से ज्यादा 180 श्रद्धालु शामिल होंगे। हर श्रद्धालु को माता के दर्शन के लिए 10 से 15 सेकंड मिलेंगे। बुजुर्ग, विकलांग और जिन्हें चलने में दिक्कत है उन्हें 40 सेकंड दिए जाएंगे।

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

मंदिर परिसर में महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया गया है। हरेक स्लॉट से 5 मिनट पहले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी। मंदिर में एंट्री से पहले श्रद्धालुओं के हाथ-पैर धुलवाए जाएंगे। उसके बाद थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ेगा। हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बनाई गई लाइन से होते हुए मुख्य मंदिर तक पहुंचेंगे। किसी भी श्रद्धालु को प्रसाद के साथ भीतर नहीं जाने दिया जाएगा।

मां मनसा देवी के दरबार में ले जाना होगा ये आईडी कार्ड तभी होंगे दर्शन, दर्शन के लिए मिलेंगे सिर्फ 15 सेकंड

महामारी से लड़ा जा सकता है और मां के दर्शन भी पहले की तरह किये जा सकते हैं। सिर्फ सतर्कता और सावधानी से यह संभव है। इन दोनों को ही लोग तव्वजो नहीं दे रहे हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this