HomeCrimeबाप की शराब के लत से दो सगी बहनों ने छोड़ा अपना...

बाप की शराब के लत से दो सगी बहनों ने छोड़ा अपना घर, पुलिस ने मिलाया

Published on

फरीदाबादः- संजय कॉलोनी पुलिस चौकी टीम ने घर से बिना बताये निकली दो सगी बहनों को मथुरा से बरामद कर उनके परिजनों को सौंपने का सराहनीय कार्य किया।

ज्ञात हो कि 04 अप्रैल को लड़कियों के पिता ने सुचना दी कि उनकी 19 व 21 वर्षीय दो लड़कियाँ बिना बताये घर से कहीं चली गई हैं। जिसपर, थाना मुजेसर में गुमशुदगी की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच व लड़कियों की बरामदगी के लिए तुरंत उप-निरीक्षक सतपाल एवं महिला सिपाही मंजू की टीम गठित कर कारवाई शुरू करने का आदेश दिया।

बाप की शराब के लत से दो सगी बहनों ने छोड़ा अपना घर, पुलिस ने मिलाया

चौकी प्रभारी ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए पुलिस नियंत्रण-कक्ष, पुलिस सोशल मीडिया समूहों में, उनकी तस्वीर व गुमशुदगी की बात साझा की। साथ ही लड़कियों के फोन नंबर, साइबर सेल के तकनीकि तैनाती से मथुरा में होने की बात पता चली।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए दोनों लड़कियों को रेती मंदिर, गोकुल, मथुरा से बरामद कर पुलिस चौकी फरीदाबाद लाया गया। साथ ही लड़कियों के परिजनों को फोन के माध्यम से उनके बरामदगी की सुचना साझा करते हुए चौकी में आने को कहा गया।

बाप की शराब के लत से दो सगी बहनों ने छोड़ा अपना घर, पुलिस ने मिलाया

जब लड़कियों को उनके परिजनों के सामने बिठाकर, बिना बताये घर से जाने का कारण पूछा तो दोनों बहनों ने एक स्वर में चौकी प्रभारी से कहा कि उनके पिता प्रतिदिन शराब पीकर, उनकी माँ को गाली-गलौज करते हैं। जिससे घर का माहौल अशांत बना रहता है। अतः इससे निजात पाने के लिए उन्होंने स्वयं को घर से दूर चले जाने का रास्ता ठीक समझा।

चौकी प्रभारी ने लड़कियों के पिता को चेतावनी देते हुए समझाया कि वे घर के परिवेश को अपने बच्चों के विकास के अनुरूप संचालित करने में सहयोग करें। सभी विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this