HomeFaridabadडिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने किया कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन

डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने किया कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन

Published on

फरीदाबाद: डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने सेल टैक्स ऑफिस सेक्टर-12 आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, जय सेवा फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह डीईटीसी वेस्ट, विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ राजेश श्योकन्द, विकास कुमार रेडक्रॉस सचिव, डॉ. शिवाली श्योकन्द, विजय कौशिक एक्साइज कमिश्नर, वंदना चौधरी डीईटीसी साउथ, पुनीत शर्मा डीईटीसी नार्थ संयोजक विमल खंडेलवाल ने लोगों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने किया कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन

कार्यक्रम आयोजक प्रधान संजय कुमार डिंडे अधिवक्ता, महासचिव अधिवक्ता राजीव गौड़, अधिवक्ता सत्येंद्र यादव कोषाध्यक्ष, उपप्रधान सत्यवान नरवाल एवं उनकी टीम द्वारा आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रधान संजय कुमार डिंडे ने बताया कि जैसा कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान मात्र वैक्सीन भी लोगों को जीवन का आधार नजर आ रही है। इसी को देखते हुए आज का आयोजन किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जा रही है।

डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने किया कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन

डिप्टी सीएमओ राजेश श्योकन्द, विकास कुमार रेडक्रॉस सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि शिविरों का आयोजन दिन-प्रतिदिन जोरों शोरों से किया जा रहा है। जिला उपायुक्त यशपाल यादव के मार्गदर्शन में ये सभी कार्य किए जा रहे हैं। सभी समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन की जा रही है।

डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने किया कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन

आज तकरीबन डेढ़ सौ लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्तागण एस.एन त्यागी, बलबीर सिंह, विजय शर्मा, महेश शर्मा, के.के मिश्रा, एस.के भारद्वाज, संदीप सेठी, कमल बजाज, बृजमोहन सैनी एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this