HomeGovernmentकृष्णपाल गुर्जर ने खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा सुरक्षा योजना के तहत ₹5...

कृष्णपाल गुर्जर ने खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा सुरक्षा योजना के तहत ₹5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की

Published on

फरीदाबाद: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज वीरवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेती में खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा सुरक्षा योजना के तहत कृषि का कार्य करते समय दुर्घटना से मृत्यु होने पर किसान की पत्नी उर्मिला देवी को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सहायता की राशि के तौर पर ₹5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, दिहाड़ीदार मजदूरों, रेहड़ी फड़ी वालों सहित तमाम लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।

कृष्णपाल गुर्जर ने खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा सुरक्षा योजना के तहत ₹5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की

इसी कड़ी में आज गांव वजीरपुर के किसान उदयवीर की कृषि कार्य करते समय दुर्घटना से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी उर्मिला देवी को ₹5 लाख रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता राशि कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से दी गई है।

इस दौरान कृषि विपणन बोर्ड के प्रशासक पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक और किसान के परिजन उपस्थित रहे। मार्केट कमेटी फरीदाबाद के सचिव विपिन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेती में खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा सुरक्षा योजना के तहत 10 वर्ष की आयु से लेकर 65 वर्ष की आयु तक के किसान को कृषि कार्य करते समय दुर्घटना होने पर अलग-अलग मदों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

कृष्णपाल गुर्जर ने खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा सुरक्षा योजना के तहत ₹5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कृषि कार्य करते समय किसान की दुर्घटना से मौत होने पर ₹5 लाख रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता, कृषि कार्य में रीड की हड्डी टूटने और अस्थाई आशक्कत होने पर ₹2 लाख रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता,

2 अंग भंग होने पर ₹1 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता, शरीर का एक अंग भंग होने या स्थाई गंभीर चोट आने पर ₹1 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता उंगली कट जाने पर ₹75 हजार रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता और आंशिक उंगली भंग होने पर ₹37 हजार 500 रुपये की धनराशि की आर्थिक सहायता कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों के खेती का कार्य करने के दौरान दुर्घटना होने पर प्रदान की जाती है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this