Homeचीन में भी हैं भगवान हनुमान, ये है इसके पीछे की कहानी,...

चीन में भी हैं भगवान हनुमान, ये है इसके पीछे की कहानी, एक वानर देवता ऐसे बना नायक

Published on

भारत और चीन के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। पिछले कुछ वर्षों से इसमें काफी खटास आयी है। हम सभी जानते हैं कि हनुमान, जिनके जिक्र के बिना रामायण पूरी नहीं हो सकती, जो पूरी हिंदू संस्कृति पर छाए हुए हैं, जिनका जिक्र महाभारत तक में है, क्या वो चीन से भारत आए थे? क्या चीन से भारत आकर वो भगवान राम से मिले और फिर लंका युद्ध में अहम भूमिका निभाई या लंका युद्ध के बाद वो चीन चले गए थे ?

हनुमान का नाम सुनते ही शरीर में ऊर्जा का संचार होने लगता है। लेकिन चीन की दंत कथाओं में एक ऐसे दिव्य वानर का जिक्र है जो एक देवी के अंश से पैदा हुआ था। उसके पिता कोई नहीं थे और उसमें अद्भुत शक्तियां थीं। मंकी किंग की शक्ल बिल्कुल वानर जैसी थी लेकिन वो दो पैरों पर चल सकता था। उसकी अपार शक्ति का सामना करना किसी देव या दानव के वश में नहीं था। युद्धकला में उसका कोई मुकाबला ही नहीं था।

चीन में भी हैं भगवान हनुमान, ये है इसके पीछे की कहानी, एक वानर देवता ऐसे बना नायक

राम को पाना है तो बजरंगबली के सहारे के बिना आप नहीं उन्हें पा सकते हैं। बजरंगबली हर जगह बसें हैं। भक्तों के दिल में वह सदैव रहते हैं। लेकिन चाइना की किताबों में मंकी किंग की कथाएं कहती हैं कि मंकी किंग के पास जो सबसे अद्भुत शक्ति थी वो थी हवा में बिना किसी सहारे के उड़ने की। ठीक भगवान हनुमान की तरह। और तो और मंकी किंग के बारे में चीनी ग्रंथों में साफ लिखा है कि उनकी एक और अद्भुत शक्ति ये थी कि वो किसी का भी रूप बदल सकते थे।

चीन में भी हैं भगवान हनुमान, ये है इसके पीछे की कहानी, एक वानर देवता ऐसे बना नायक

भारत ही नहीं दुनिया के काफी देशों में हनुमान जी को पूजा जाता है। हनुमान के बिना राम अधूरे हैं। हनुमान जी की रूप बदलने वाली शक्ति का जिक्र रामायण में बार-बार आता है। अब सवाल ये उठता है कि चीनी संस्कृति में, चीन के प्राचीन ग्रंथों में जिस मंकी किंग का वर्णन है, वो हू-ब-हू हनुमान जी जैसा क्यों है। क्या वाकई हनुमान जी कभी चीन में रहे थे। क्या हमारे हनुमान जी का ही पराक्रम चीन की दंतकथाओं में मंकी किंग के नाम से दर्ज है।

चीन में भी हैं भगवान हनुमान, ये है इसके पीछे की कहानी, एक वानर देवता ऐसे बना नायक

सनातन धर्म के पुराने ग्रंथों में भी हनुमान जी का ज़िक्र है। हिंदू संस्कृति में हनुमान के बचपन का जिक्र है जब वो एक तपस्वी ऋषि के श्राप से अपनी शक्तियां भूल गए थे। इसके बाद उनका वृतांत उनके बड़े हो जाने पर रामायण में तब आता है जब वो सुग्रीव के कहने पर रूप बदलकर राम और लक्ष्मण से मिलते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस बीच हनुमान चीन में रहे थे। क्या इसी दौरान वो मंकी किंग के नाम से चीन में देवता कहलाए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this