HomeGovernmentमई, जून में राशन डीपो में मिलने वाले निशुल्क राशन की लिस्ट...

मई, जून में राशन डीपो में मिलने वाले निशुल्क राशन की लिस्ट तैयार, सूची में क्या हुआ शामिल, जानें यहां

Published on

हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर द्वारा संक्रमण के दौर के बीच एक बार फिर गरीब व जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति समझते हुए और उनकी राशन की कमी को दूर करने के लिए पहल करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बीपीएल, एएवाई व ओपीएच कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति की दर से मूल्य रहित गेहूं जारी किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त साथ ही मई, जून व जूलाई के महीने में कम कीमत पर बाजरा, चीनी व सरसों का तेल भी वितरित किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय के उपरांत हजारों गरीब परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

मई, जून में राशन डीपो में मिलने वाले निशुल्क राशन की लिस्ट तैयार, सूची में क्या हुआ शामिल, जानें यहां

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर लाभ पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बीपीएल, एएवाई व ओपीएच कार्ड धारकों को मई व जून के महीने में पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से निशुल्क गेहूं वितरित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत एएवाई कार्ड धारकों को प्रति राशनकार्ड 10 किलोग्राम एक रुपए प्रति किलो के हिसाब से व ओपीएच व बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति राशनकार्ड दो किलोग्राम एक रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजरा भी वितरित किया जाएगा।

मई, जून में राशन डीपो में मिलने वाले निशुल्क राशन की लिस्ट तैयार, सूची में क्या हुआ शामिल, जानें यहां

मई व जून महीने में एएवाई, ओपीएच व बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम गेहूं मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मई,

जून व जूलाई महीने में उपभोक्ताओं को अनाज में गेहूं ,आटा व बाजरा का वितरण क्रमशः दो, पांच, एक रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर किया जाएगा।

मई, जून में राशन डीपो में मिलने वाले निशुल्क राशन की लिस्ट तैयार, सूची में क्या हुआ शामिल, जानें यहां

इसमें एएवाई कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम बाजरा मिलेगा. बीपीएल व ओपीएच कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति दो किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा।

हर महीने एएवाई व बीपीएल कार्ड धारकों को एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपए के हिसाब से दी जाएगी। सरसों का तेल एएवाई व बीपीएल कार्ड धारकों को 20 रुपए प्रति लीटर की दर से हर महीने दो लीटर दिया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this