HomeCrimeलॉक डाऊन में छूटी नौकरी, तो चुराने लगा बाइक पुलिस ने आरोपी...

लॉक डाऊन में छूटी नौकरी, तो चुराने लगा बाइक पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Published on

महामारी का दौर बढ़ते हैं जिले के सैकड़ों लोग अपनी जॉब से हाथ धो बैठते हैं। जिसके बाद उनका घर का पालन पोषण काफी मुश्किलों से गुजरता है। इसी के चलते कुछ युवा तो कोई छोटी-मोटी नौकरी या फिर छोटा-मोटा कारोबार करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर लेते हैं।

लेकिन कुछ युवा ऐसे होते हैं जो सोचते हैं कि इस लॉकडाउन में तो उनको नौकरी मिलेगी ही नहीं। इसलिए क्राइम करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करना शुरू कर देते हैं।

लॉक डाऊन में छूटी नौकरी, तो चुराने लगा बाइक पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

लेकिन उनको यह नहीं पता होता है कि क्राइम का अंत एक ना एक दिन जरूर होता है और पुलिस उनको उस क्राइम के लिए जरूर पकड़ लेगी। उसके बावजूद भी वह पैसे कमाने की होड़ में इस तरीके से क्राइम करना शुरू कर देते हैं कि उसके बाद उनको पछतावे के अलावा और कुछ नहीं रहता है।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला है जहां लॉक डाऊन में नौकरी छूटने पर एक युवक ने खर्च चलाने के लिए बाइक चुराना शुरू कर दिया। पर्वतीय कालोनी चौकी पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा पल्सर मोटर साईकिल को बरामर कर लिया है।

लॉक डाऊन में छूटी नौकरी, तो चुराने लगा बाइक पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज रफीक खान के नेतृत्व में एक ऐसे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।

जिसने लॉकडाऊन के दौरान नौकरी छूटने पर खर्चा चलाने के लिए अपराध का रास्ता अख्त्यिार करते हुए एक बाइक को चुरा लिया।

लॉक डाऊन में छूटी नौकरी, तो चुराने लगा बाइक पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी इंचार्ज रफीक खान की टीम जिसमें एचसी राज नारायण व एचस गुलशन को सूचना मिली कि संजय कालोनी गली नम्बर-20 निवासी दिनेश चौधरी ने गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल एन.एच-51 बीएन 8668 मार्का बजाज पल्सर को बरामद कर अदालत में पेश किया जाएगा। जहां आरोपी का रिमाण्ड मांग कर चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा। पुलिस आरोपी को रिमांड पर ले लिया है और अन्य वारदातों के बारे में पता किया जाएगा ताकि वह जिले के विभिन्न थानों में दर्ज केसों को भी सुलझा सके।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this