HomeFaridabadजिले में चोरों के हौसले बुलंद, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की...

जिले में चोरों के हौसले बुलंद, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की नाक के नीचे से कर गए यह काम

Published on

जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के नाक के नीचे चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में बने शौचालयों से चोर नल चोरी कर फरार हो गए।

अधिकारियों ने अन्य नल चोरी होने के डर से शौचालयों पर ताले लगवा दिए। जिससे समस्या का समाधान तो नहीं हुआ लेकिन यात्रियों को और कर्मचारियों को काफी परेशानी बढ़ गई।

दरअसल, कुछ समय पहले लूप लाइन डालने के लिए रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग तोड़ दी गई थी। जिसके बाद नई बिल्डिंग बनाई गई। कुछ महीने पहले से ही नई बिल्डिंग में कर्मचारियों ने बैठना शुरु कर दिया था।

जिले में चोरों के हौसले बुलंद, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की नाक के नीचे से कर गए यह काम

आपको बता दे कि बिल्डिंग के दोनों ओर आरपीएफ और जीआरपी के थाने हैं और जवान दिन-रात गश्त करते हैं। जवानों के दिन रात गश्त के बावजूद भी चोर पुलिस की नाक के नीचे से नल चुरा कर ले गए।

ऐसे में यह घटना पुलिस प्रशासन और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। अधिकारियों द्वारा शौचालयों में ताले जड़ देने से यात्री, महिला और पुरुष कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

हालांकि कर्मचारी चाबी लाकर शौचालयों का प्रयोग कर लेते हैं। लेकिन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। शौचालयों पर ताला लगे होने के कारण वह इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

जानकारी के मुताबिक स्टेशन पर स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।

जिले में चोरों के हौसले बुलंद, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की नाक के नीचे से कर गए यह काम

सोचने वाली बात यह है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह सीआरपीएफ और आरपीएफ के जवानों की गश्त के बावजूद भी रेलवे स्टेशन से नल चुरा कर ले गए। शायद जिले के चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है या फिर पुलिस के ढिलाई का यह अंजाम है कि चोर उनकी नाक के नीचे से घटनाओं को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this