HomeCrimeगेहूं के लेन देन पर हुई कहासुनी, रंजिश के चलते डंडे से...

गेहूं के लेन देन पर हुई कहासुनी, रंजिश के चलते डंडे से मार- मार की हत्या

Published on

फरीदाबादः अगर गली महौल्ले में किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है, तो दोनों पक्ष आपसी रंजिश पाल लेते है। उसके बाद दोनों एक दूसरे से बदला लेने के लिए समय व मौके का इंतेजार करते है। जिस भी पक्ष को पहले मौका व समय मिल जाता है तो वह पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए निकल पड़ता है।

उसके बाद चाहे उसे बदले में किसी की जान भी क्यों नहीं चली जाए। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद छायंसा के पास्थ स्थित रायपुर गांव में देखने को मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गांव की रहने वाली जसवीर कौर ने बताया कि उसका मायका रायपुर कालोनी घरोडा नियर सरकारी स्कूल के पास है। जहां पर उसका भाई लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा खेती वा मजदूरी का काम करके अपना गुजर भसर करता है।

गेहूं के लेन देन पर हुई कहासुनी, रंजिश के चलते डंडे से मार- मार की हत्या

उसने बताया कि उसके भाई के घर के पास रणजीत सिह उर्फ सेठी भी रहता है। कुछ दिन पहले रणजीत सिंह उर्फ सेठी ने मेरे भाई से गेंहू के लेन देन के उपर कहा सुनी हो गई थी। तब से ही रणजीत सिह उर्फ सेठी ने उसके भाई से रंजिश रखी हुई थी। 1 जून को शाम के 6 बजे मेरे भाई की रणजीत सिंह उर्फ सेठी ने मौका पाकर अपने घर से डण्डा लाकर गली में खड़े हुए मेरे भाई को जान से मारने की नियत से सिर पर डण्डे से कई वार किए।

जिसके के बाद उनका भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और कान से खून निकलना शुरू हो गया। उन्होंने अपने भाई को सभांला और फोन करके अपनी बडी बहन जसविंदर कौर को सूचना दी। वह दिल्ली में रहती है और घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि भाई को उपचार के लिए प्राईवेट ऑटो का इंतजाम करके अपने भाई को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सरकारी एम्स बल्लभगढ़ अस्पताल ले कर गई।

गेहूं के लेन देन पर हुई कहासुनी, रंजिश के चलते डंडे से मार- मार की हत्या

जहां पर डाॅक्टरों के द्वारा उसके भाई की हालत गंभीर होने की वजह से उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां 2 जून को उपचार के दौरान उनके भाई लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this