Homeपिता का साया उठा लेकिन नहीं टूटा बेटी का हौसला, रोडवेज बसों...

पिता का साया उठा लेकिन नहीं टूटा बेटी का हौसला, रोडवेज बसों की मरम्मत कर चलाती है घर

Published on

ईश्वर कभी – कभी बहुत कहर बरपा देता है। इस कहर से कुछ लोग लड़ जाते हैं तो कोई हार मान लेता है। इस कहानी में नौकरी लगने से पांच दिन पहले पिता का साया बेटी के सिर से उठ गया था। परिवार में हर कोई पिता की मौत से सहमा था, लेकिन 22 साल की बेटी सोनी ने हिम्मत नहीं हारी। वह परिवार का सहारा बनकर खड़ी हो गई और हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में अपनी नौकरी ज्वॉइन की।

बेटी का हौसला देखकर गांव वालों की आँखों में आंसू आ गए। सभी के लिए यह प्रेरणा थी। हिसार के गांव राजली की रहने वाली सोनी आज हिसार डिपो में मैकेनिकल हेल्पर के पद पर कार्यरत है। 

पिता का साया उठा लेकिन नहीं टूटा बेटी का हौसला, रोडवेज बसों की मरम्मत कर चलाती है घर

ज़िंदगी बहुत सितम लेकर आती है यह बात हम सभी जानते हैं। इस सितम से लड़ना हम सभी को आना चाहिए। सोनी आठ बहन-भाइयों में तीसरे नंबर की है। सोनी की आय से ही घर का गुजारा हो रहा है। हिसार डिपो में सोनी रोजाना बसों की मरम्मत करती हैं। सोनी के काम को देखकर हर कोई हैरान रहा जाता है। इतना ही नहीं, सोनी मार्शल आर्ट के पेंचक सिलाट गेम की भी बेहतरीन खिलाड़ी रह चुकी हैं।

पिता का साया उठा लेकिन नहीं टूटा बेटी का हौसला, रोडवेज बसों की मरम्मत कर चलाती है घर

सोनी ने अपने हलातों से ज़िंदगी में हार नहीं मानी। अपने गांव में यह सभी के लिए प्रेरणा बन गयी हैं। सोनी के पिता नरसी का 27 जनवरी 2019 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। माता मीना देवी गृहिणी हैं। गौरतलब है कि सोनी ने हिसार डिपो में मैकेनिकल हेल्पर के पद पर 31 जनवरी 2019 को ज्वाइन किया था। 

पिता का साया उठा लेकिन नहीं टूटा बेटी का हौसला, रोडवेज बसों की मरम्मत कर चलाती है घर

इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए। हर पल तत्परता से कार्य करते रहना चाहिए। सोनी ने भी यही किया। हिम्मत नहीं हारी सबकुछ झेल कर आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गयी हैं।

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this