HomeFaridabadसीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए...

सीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए बन रही है जी का जंजाल

Published on

स्मार्ट सिटी की स्मार्टनेस से तो हम सभी वाकिफ है गलियों में ओवरफ्लो हो रहा सीवर और कीचड़ लोगों की गले का फांस बन रहा है।

गांव दौलताबाद के लोग इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत के पश्चात भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

दरअसल, गांव दौलताबाद सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। सीवर के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।

सीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए बन रही है जी का जंजाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत होने के पश्चात भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

आलम यह है कि लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि गली में गंदगी होने के कारण उन्हें घरों में रहना पड़ता है।

घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो और कीचड़ से बदबू फैली रहती है। गंदगी की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है तथा सड़कों पर चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। इससे आसपास बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है।

सीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए बन रही है जी का जंजाल

इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम में कई बार की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों का यह अड़ियल रवैया आमजन के लिए परेशानी बनता जा रहा है।

समस्या के समाधान के लिए बना नगर निगम इस काम में असफल होता नजर आ रहा है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और उन्हें गंदगी में जीवन यापन करना पड़ रहा है।

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this