HomeCrimeपरेशानी के चलते बच्चा हुआ घर से फरार, पुलिस ने ढूंढ कर...

परेशानी के चलते बच्चा हुआ घर से फरार, पुलिस ने ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

Published on

फरीदाबाद थाना सराय ख्वाजा की पुलिस टीम ने यमुनानगर के रहने वाले लापता हुए 15 वर्षीय बच्चे को फरीदाबाद से बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

गश्त के दौरान पुलिस टीम को बदरपुर बॉर्डर के पास एक 15 वर्षीय किशोर लावारिस हालत में मिला जिसे देखकर पुलिस टीम उसके पास गई और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की। किशोर ने बताया कि वह यमुनानगर का रहने वाला है और वह दिल्ली आया था परंतु यहां आकर वह लापता हो गया

परेशानी के चलते बच्चा हुआ घर से फरार, पुलिस ने ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

पुलिस टीम ने किशोर को उसके परिजनों के पास पहुंचाने के उद्देश्य से उसके माता-पिता और उनके फोन नंबर के बारे में पूछताछ की।

काफी समय तक पूछताछ करने के पश्चात किशोर ने अपने परिजनों का फोन नंबर पुलिस टीम को दिया जिस पर संपर्क करके पुलिस टीम ने उसके परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया।किशोर के परिजन सूचना मिलते ही अपने बच्चे को लेने के लिए फरीदाबाद आ गए।

किशोर के परिजनों ने बताया कि उनका लड़का 2 दिन से घर से लापता है और वह उनकी हर जगह तलाश कर रहे थे परंतु जब उन्हें उनकी कोई सूचना नहीं मिली तो उन्होंने यमुनानगर के थाना रादौर में उसके लापता होने का मुकदमा दर्ज करवा दिया था।

परेशानी के चलते बच्चा हुआ घर से फरार, पुलिस ने ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

थाना सराय ख्वाजा प्रबंधक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने किशोर के परिजनों को अपने बच्चों का ध्यान रखने की हिदायत के साथ उसे उनके हवाले कर दिया। किशोर के परिजन अपने लड़के को वापस पाकर बहुत खुश हुए और उन्होंने पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this