HomeFaridabadमेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश

Published on

कोरोना महामारी के दौरान मेट्रो की सभी सेवाएं बाधित हो गई थी। हालात में थोड़ा सुधार आने पर दिल्ली सरकार ने फिर से मेट्रो की सेवाएं शुरु कर दी है। सोमवार को लगभग एक महीने बाद मेट्रो सेवा शुरु होने से औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिदिन दिल्ली, नोएडा आवागमन करने वाले लोगों ने अब राहत की सांस ली है। इसके बावजूद पहले दिन स्टेशन पर अधिक यात्री नहीं दिखे।

कोरोना का संक्रमण मई में अधिक होने से मेट्रो की सभी सेवाएं बंद कर दी गई थी। इसके बाद फरीदाबाद से दिल्ली व नोएडा जाने वाले लोगों को निजी एवं सार्वजनिक परिवहन के वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन बहुत ही कम संख्या में चल रहे थे। लोगों को काफी देर धूप में खड़ा रहने के बाद कोई वाहन मिलता था। वहीं दूसरी ओर निजी वाहनों से जाने वालों पर आर्थिक संकट आ गया था।

यात्रियों ने क्या कहा ?

मेट्रो नहीं चलने से दिल्ली जाने में बहुत परेशानी हो रही थी। सोमवार से ये परेशानी खत्म हो गई।
—पंकज,फरीदाबाद

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश
Ashok Kumar

मेट्रो से हमारी लाइफ बहुत आसान हो गई है। पिछले एक महीने से बहुत दिक्कत थी। दिल्ली आने जाने में परेशानी हो रही थी।
— शक्ति, फरीदाबाद

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश
Shakti

महामारी की वजह से हम घर से ही काम कर रहे थे। मेट्रो शुरु होने से अब दिल्ली पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।
—रवि कुमार, फरीदाबाद

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश
Ravi kumar

मेट्रो बंद होने की वजह से दिल्ली से फरीदाबाद ऑटो या कैब से आना पड़ता था। इसकी वजह से समय और रूपये भी ज्यादा लगते थे। मेट्रो शुरु होने से अब कोई परेशानी नहीं होगी।
—अशोक सिंह, नई दिल्ली

मेट्रो सेवा शुरु होने से सभी यात्री खुश
Ashok Singh

मेट्रो शुरू होने से सब लोग बहुत खुश हैं सभी ने राहत की सांस ली है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि मेट्रो सेवा शुरु होने से नोएडा की कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम सिस्टम समाप्त कर दिया है।

BY Rajni Thakur

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...