HomeFaridabadअब होंगे शहर में विकास कार्य, सभी वार्डों को आवंटित हुई धनराशि

अब होंगे शहर में विकास कार्य, सभी वार्डों को आवंटित हुई धनराशि

Published on

नगर निगम के सभी 40 वार्डों में एक एक करोड रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। हर वार्ड में विकास कार्य को लेकर महापौर ने ऑनलाइन टेंडर जारी करने को कहा है।

महापौर सुमन बाला ने पत्र जारी कर कहा कि मार्च में सभी पार्षदों को विकास कार्य के लिए एक एक करोड रुपए जारी करने का निर्णय लिया गया था लेकिन बजट की कमी की वजह से काम नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद एस्टीमेट बनवा कर अपने बोर्ड के विकास कार्यों को लेकर ऑनलाइन टेंडर करवा ले।

अब होंगे शहर में विकास कार्य, सभी वार्डों को आवंटित हुई धनराशि

90 दिन में एक नगर निगम के पास अगर बजट आ जाता है तो वर्क आर्डर बनवा दिए जाएंगे। सुमन बाला ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर सरकार गंभीर है। अगर इस दौरान बजट की कमी हुई तो टेंडर को रद्द कर दिया जाएगा।

पार्षद मनोज नासवा उम्मीद जताई है कि बजट आ जाने से जल्द ही विकास कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हर वार्ड में एक करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाने की आवाज उठाई थी।

गौरतलब है कि इन दिनों नगर निगम को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है वही इसका असर शहर के विकास कार्यों में देखने को मिल रहा है। शहर के अलग-अलग 40 वार्डों में फंडे ना मिलने के कारण विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।

अब होंगे शहर में विकास कार्य, सभी वार्डों को आवंटित हुई धनराशि

आपको बता दें कि जल्द ही पार्षद चुनाव ही आने वाले हैं ऐसे में विकास कार्यों का ना होना वर्तमान पार्षद के लिए आगामी चुनाव में काफी परेशानियां खड़ी कर सकता है हालांकि पार्षदों के द्वारा फंडस को लेकर बार-बार सदन में आवाज उठाई गई है वहीं अब हर वार्ड में एक- एक करोड़ रुपए के काम किए जाएंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this