HomeUncategorizedफरीदाबाद व्यापारियों की माँग, सरकार रविवार को घोषित करे अवकाश

फरीदाबाद व्यापारियों की माँग, सरकार रविवार को घोषित करे अवकाश

Published on

फरीदाबाद के व्यापारियों ने हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि मार्के ट में रविवार का अवकाश घोषित किया जाए। बुधवार की सुबह फरीदाबाद की अनेक मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकाारियों ने व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया से मुलाकात की और उनसे कहा कि इस संदर्भ में जिला उपायुक्त से वार्ता करें।

नेहरू ग्राऊंड लोहामंडी के प्रधान सीपी कालड़ा ने कहा कि रविवार को फरीदाबाद की अधिकांश इंडस्ट्री बंद रहती हैं। इसलिए रविवार का अवकाश होने का लोहामंडी को लाभ मिलेगा।

फरीदाबाद व्यापारियों की माँग, सरकार रविवार को घोषित करे अवकाश

फेटा के प्रधान दुलीचंद ने कहा कि रविवार को शहर के अधिकांश बाजारों में अवकाश रहना बहुत जरूरी है। इससे व्यापारियों को लाभ होगा। वहीं तिकोना पार्क के प्रधान के के मैनी ने कहा कि सभी दुकानदार चाहते हैं कि सप्ताह में एक दिन अवकाश होना चाहिए और रविवार से बेहतर कोई और दिन नहीं हो सकता।

फरीदाबाद व्यापारियों की माँग, सरकार रविवार को घोषित करे अवकाश

एनआईटी नंबर-5 मार्केट के प्रधान सतनाम सिंह मंगल ने कहा कि सभी व्यापारियों ने लॉकडाऊन के दौरान सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। अब उनकी मांग है कि प्रशासन सप्ताहिक अवकाश के तौर पर रविवार की घोषणा करे।

सप्ताह में ऐसे दिन अवकाश होना चाहिए, जब इंडस्ट्री से लेकर सभी बाजार आरामदायक तरीके से अपने संस्थान बंद कर सकते हैं। रविवार से बेहतर कोई और दिन नहीं हो सकता।

फरीदाबाद व्यापारियों की माँग, सरकार रविवार को घोषित करे अवकाश

व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि वह सभी व्यापारियों की भावनाओं से जिला प्रशासन को अवगत करवा देंगे। श्री भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं जिला उपायुक्त यशपाल यादव से आग्रह है कि वह रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश घोषित करें।

फरीदाबाद व्यापारियों की माँग, सरकार रविवार को घोषित करे अवकाश

यदि इसके बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसी अन्य दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित करना चाहे तो व्यापारी उनके आदेश मानने के लिए सहर्ष तैयार हैं। मगर इसमें उनकी एक अपील है कि सरकार जिस भी दिन साप्ताहिक अवकाश लागू करे, उस दिन इंडस्ट्रीज से लेकर बैंक एवं सभी बाजार भी बंद होने चाहिएं, ताकि व्यापारी को साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल सके।

भाटिया ने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है और व्यापार मंडल सप्ताह में एक दिन अवकाश के पक्ष में है। इसलिए सरकार उनकी इस मांग पर सहानभूति पूर्वक विचार करे।

इस अवसर पर भाटिया से मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल के चेयरमैन वेदप्रकाश कुकरेजा, कोषाध्यक्ष जगन शाह,एनआईटी नंबर-1 मार्केट के प्रधान हरीश भाटिया, बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान भगवान दास गोयल, व्यापार मंडल फरीदाबाद के महामंत्री बंसी कुकरेजा, जवाहर कालोनी मार्केट के प्रधान नीरज भाटिया, प्रेस कालोनी मार्केट के प्रधान संजीव, एसजीएम नगर मार्केट के प्रधान संजय, पर्वतीया कालोनी मार्केट के प्रधान राममेहर, एनआईटी नंबर-2 फर्नीचर मार्केट के प्रधान हरीश सेठी तथा ऑटो मार्केट के प्रधान तरूण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this