HomeFaridabadप्रशासन के तीन बड़े विभागों के समन्वय से होगा शहर का विकास,...

प्रशासन के तीन बड़े विभागों के समन्वय से होगा शहर का विकास, बदलेगी शहर की तस्वीर

Published on

शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी और एफएमडीए आपस में समन्वय स्थापित कर रहा है। पेयजल, जलभराव, नालों की सफाई तथा सड़कों की दशा सुधारने के मामले में आने वाले दिनों में शहर की अच्छी तस्वीरें दिखाई देगी।

सुविधाओं के मुद्दे पर बीते गुरुवार को निगमायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल ने अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक ली। इस संबंध में बैठक में एफएमडीए और जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल भी मौजूद रहे।

प्रशासन के तीन बड़े विभागों के समन्वय से होगा शहर का विकास, बदलेगी शहर की तस्वीर

सुधीर राजपाल ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपस में मिल जुलकर शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर काम करें। बैठक में संपत्ति कर, सीवर पानी की वसूली पर भी चर्चा की गई।

नगर निगम के पास इन दिनों 16 रेनीवेल है। इसमें से लाइन नंबर मोठूका, लाइन नंबर दो घरौंडा, लाइन नंबर 3 मंझावली, लाइन नंबर 4 कांवरा, लाइन 5 भूपानी, तथा नई लाइन 7 ददसिया में रेनीवेल की पुरानी चार लाइनें भी है। इस तरह आप तक नगर निगम क्षेत्र में रेनी वेल से 16 लाइनों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

प्रशासन के तीन बड़े विभागों के समन्वय से होगा शहर का विकास, बदलेगी शहर की तस्वीर

रेनीवेल लाइनों का संचालन अब 1 जुलाई से एफएमडीए के पास आ जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 6 रेनीवेल संचालन के लिए एफएमडीए के पास आ जाएंगे। इन छह नए रेनीवेल से करीब 60 एमएलडी पानी अतिरिक्त मिलेगा। अभी तक करीब 265 एमएलडी पानी मिल रहा है। शहरवासियों को 300 एमएलडी से अधिक पानी की जरूरत होती है।

बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजीलाल, अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा, ओमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार, विवेक गिल, एम एल शर्मा, ओपी कदम, जीपी वाधवा जैसे अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this