HomeFaridabadमहिला थाना एनआईटी में पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप

महिला थाना एनआईटी में पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप

Published on

फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा सभी थानों में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन करवाने के दिशा निर्देशों के तहत आज महिला थाना एनआईटी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाया गया।

यह हेल्थ चेकॶप कैंप मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसमें डॉक्टर अमित गुप्ता की टीम ने पुलिसकर्मियों का बीपी, शुगर चेक किया।

महिला थाना एनआईटी में पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप

थाने में 17 पुलिसकर्मियों का चेकअप किया गया और उन्हें उनकी टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य से संबंधित सलाह दी गई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदुबाला ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी करते हैं। उनकी ड्यूटी का कोई फिक्स समय नहीं है इसलिए उन्हें किसी भी वक्त ड्यूटी पर जाना पड़ता है जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

महिला थाना एनआईटी में पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे यह स्वास्थ्य शिविर पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार उन्हें उचित सलाह देकर उन्हें बीमारियों से दूर रखने में बहुत मददगार साबित हुए है।

ड्यूटी की वजह से पुलिसकर्मी अस्पताल नहीं जा पाते हैं इसलिए थाने में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना एक बहुत ही अच्छी पहल है जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच एक साथ हो सकती है।

महिला थाना एनआईटी में पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया हेल्थ चेकअप कैंप

अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करने के लिए सबसे पहले पुलिसकर्मी का स्वस्थ होना आवश्यक है। यदि पुलिसकर्मी को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी रहेगी तो वह अपनी ड्यूटी को ठीक ढंग से नहीं निभा पाएगा।

यह स्वास्थ्य शिविर शहर के सभी थानों में आयोजित किया जाएगा ताकि पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सके और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this