HomeFaridabadफरीदाबादवासियों के लिए काम की खबर, अगर अब बिना मास्क के निकले...

फरीदाबादवासियों के लिए काम की खबर, अगर अब बिना मास्क के निकले घर से बाहर तो कटेगा इतने रुपए का चालान

Published on

महामारी के संक्रमण में मास्क को जीवन रक्षक के रूप में देखा जाता है परंतु इन दिनों लोगों ने मास्क के प्रति लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में लोग बिना मास्क के नजर आने लगे हैं और उनमें शारीरिक दूरी भी नहीं रहती है वहीं अब पुलिस ने इस विषय में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। घर से बाहर निकले और आपने मास्क नहीं लगाया है तो जुर्माने के रूप में आपको 500 रुपये देने पड़ सकते हैं।

दरअसल, संक्रमण कमजोर होने और मामले कम होने का अभिप्राय कुछ लोगों ने इसके खत्म होने का लगा लिया है, शायद यही वजह है कि मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में लोग बिना मास्क के नजर आने लगे हैं और उनमें शारीरिक दूरी भी नहीं रहती है।

फरीदाबादवासियों के लिए काम की खबर, अगर अब बिना मास्क के निकले घर से बाहर तो कटेगा इतने रुपए का चालान

इधर, तीसरी लहर आने की बात भी कही जा रही है, ऐसे में तो अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत पुलिस ने अब फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सख्ती से निपट रही है। पिछले कुछ महीने में पुलिस बिना मास्क घर से निकलने वाले के एक लाख से अधिक लोगों के चालान कर चुकी है। इनसे 500 रुपये प्रति चालान के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है।

फरीदाबादवासियों के लिए काम की खबर, अगर अब बिना मास्क के निकले घर से बाहर तो कटेगा इतने रुपए का चालान

फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता ने बताया कि बाजार में बिना मास्क आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरी लहर को रोकने के लिए लोग मास्क लगाने की आदत बना लें। पुलिस से एक बार फिर बिना मास्क वालों के चालान काटने के लिए कहा जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this