HomeFaridabadफरीदाबाद की वैशाली सिंह ने यूपीएससी में प्राप्त की आठवीं रैंक, जानिए...

फरीदाबाद की वैशाली सिंह ने यूपीएससी में प्राप्त की आठवीं रैंक, जानिए इनकी सफलता के पीछे की कहानी

Published on

फरीदाबाद की बिटिया वैशाली सिंह ने यूपीएससी परीक्षा-2019 में ऑल इंडिया स्तर पर 8वीं रैंक प्राप्त कर प्रशिक्षण के बाद पहली प्रशासनिक जिम्मेवारी के रूप में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पलवल का पदभार संभाला। उनका लक्ष्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ प्रत्येक नागरिक तक समय पर पहुंचाना है।

एसडीएम वैशाली सिंह बताती हैं कि उनकी स्कूल शिक्षा फरीदाबाद से पूरी हुई और 12वीं के बाद दिल्ली में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पांच साल की डिग्री की। वे अपने कालेज में गोल्ड मैडलिस्ट भी रही।

फरीदाबाद की वैशाली सिंह ने यूपीएससी में प्राप्त की आठवीं रैंक, जानिए इनकी सफलता के पीछे की कहानी

वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वकील के रूप में एक कंपनी में जॉब किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू की और अच्छी रैंक प्राप्त कर आई.ए.एस. अधिकारी बनी।

उन्होंने बताया कि यूपीएससी परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत व स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करनी जरूरी है। सफलता के लिए अच्छी रणनीति के अलावा टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है।

फरीदाबाद की वैशाली सिंह ने यूपीएससी में प्राप्त की आठवीं रैंक, जानिए इनकी सफलता के पीछे की कहानी

वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं, जिन्होंने यहां तक पहुंचने में उनका हर पथ पर पूरा साथ दिया।

उन्होंने बताया कि एसडीएम के रूप में उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उसके तहत उनका प्रयास होगा कि प्रशासनिक कामों को पारदर्शी व तत्परता से पूरा करवाया जाए। उनका कहना है कि आज के समय महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩा चाहिए।

सरकार की ओर से भी महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम व योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उन्हें लेना चाहिए और अपने अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this