HomeFaridabadआर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए नगर निगम की तैयारी, इन ...

आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए नगर निगम की तैयारी, इन कंपनियों पर जल्द चलेगा सीलिंग अभियान

Published on

नगर निगम ने ईडीसी जमा नही करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। उद्योगों से पैसा वसूली के लिए जल्द ही सीलिंग अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान करीब 30 कंपनियों पर गाज गिर सकती है। इसके लिए निगमायुक्त ने आदेश जारी कर दिए है।

दरअसल, नगर निगम की आर्थिक स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम के पास पैसे कमाने का एक जरिया केवल प्रॉपर्टी टैक्स है। इससे निगम अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रहा है।

आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए नगर निगम की तैयारी, इन कंपनियों पर जल्द चलेगा सीलिंग अभियान

दूसरी तरफ नगर निगम भी अपनी तरफ से आय के साधन नही जुटा पा रहा है जिससे कि निगम का राजस्व बढ़ सके। शहर में जो भी विकास कार्य किए जा रहे है, वह मुख्यमंत्री की घोषण के तहत हो रहे है। जनरल फंड से नगर निगम ने विकास कार्य करना बंद कर दिया है। यही कारण है कि शहर की खस्तहाल सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई जा सकी है। हार्डवेयर सोहना रोड व सेक्टर 12 मुख्य सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है।

बकाया वसूली तेज करेगा निगम
नगर निगम प्रशासन गृहकर विकास शुल्क, सीएलयू आदि मदों की बकाया राशि की वसूली तेज करेगा ताकि नगर निगम के खर्चों पर काबू पाया जा सके। शहर में करीब 125 करोड़ रुपए गृहकर बकाया है उसे महामारी में नहीं वसूला जा सका है।

आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए नगर निगम की तैयारी, इन कंपनियों पर जल्द चलेगा सीलिंग अभियान

नगर निगम आयुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने बताया कि नगर निगम के प्रतिमाह का खर्चा करीब 28 करोड़ रुपए है लेकिन बकाया वसूली के मामले में निगम काफी पीछे है।

इसलिए राजस्व वसूली के मामले में बढ़ोतरी के लिए निगम अब ईडीसी वसूली अभियान शुरू किया है। इसके तहत पहले चरण में उद्योगों पर कार्यवाही की जाएगी। बकाया जमा नहीं करने वाले 30 उद्योगों को सील किया जायेगा।

Latest articles

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के...

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे...

फरीदाबाद विधानसभा 89 में नारकीय जीवन जी रहे है लोग : सुमित गौड़

कांग्रेसी नेता ने हनुमान नगर की गली में जाकर लिया समस्याओं का जायजाफरीदाबाद। ओल्ड...

बीजेपी और जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का दामन

फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की...

More like this