Homeलड़की को हुआ ट्रांसजेंडर से प्यार, प्यार की कसमें खाकर की शादी...

लड़की को हुआ ट्रांसजेंडर से प्यार, प्यार की कसमें खाकर की शादी तो खबर सुन घर में मचा हड़कंप

Published on

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार रंग,रूप सूरत कुछ नहीं देखता है बस हो जाता है। लेकिन समाज में रह रहे कुछ लोगों को प्यार भाता नहीं है। एक बहुत ही अजीबो गरीब प्यार का मामला सामने आया है। दरअसल, गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती से फर्रुखाबाद के रहने वाले ट्रांसजेंडर युवक ने शादी कर ली। अपनी शादी को और पुख्ता करने के लिए उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

हड़कंप मच गया है युवती के घर पर इस जानकारी से कि उनका दामाद आखिर एक ऐसा इंसान है जो इस समाज को भाता नहीं है। इस शादी से नाराज युवती के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुलरिहा पुलिस ने ट्रांसजेंडर युवक को हिरासत में ले लिया है। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा उसी आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी।

लड़की को हुआ ट्रांसजेंडर से प्यार, प्यार की कसमें खाकर की शादी तो खबर सुन घर में मचा हड़कंप

ऐसा मामला पहली बार सामने आया है क्योंकि अभी तक अमूमन आपने सुना होगा कि एक लड़का -लड़की ने अपने माता -पिता के खिलाफ जाकर शादी कर ली। लेकिन यहां मामला अलग है। गुलरिहा इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय युवती फर्रुखाबाद में रहकर नौकरी करती है। करीब एक साल पूर्व उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्रुखाबाद के रहने वाली 30 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर से हुई। ट्रांसजेंडर खुद को लड़की नहीं, बल्कि लड़का मानती थी।

लड़की को हुआ ट्रांसजेंडर से प्यार, प्यार की कसमें खाकर की शादी तो खबर सुन घर में मचा हड़कंप

युवती को इस बात की जानकारी भी थी लेकिन उसने अपने प्यार को खोने के डर से यह बात माता – पिता से छुपाकर रखी। ट्रांसजेंडर का कहना है कि उसे शुरू से ही लड़की वाली कोई फिलिंग नहीं थी और वह अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहता है। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी करने का फैसला कर लिया।

लड़की को हुआ ट्रांसजेंडर से प्यार, प्यार की कसमें खाकर की शादी तो खबर सुन घर में मचा हड़कंप

यह मामला पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की के घर पर हालात मातम जैसे बने हुए हैं।

Latest articles

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

More like this