HomeEducationहरियाणा के स्कूलों में उपलब्ध करवाए जायेंगे ऑक्सीमीटर, रोजाना होगी जांच

हरियाणा के स्कूलों में उपलब्ध करवाए जायेंगे ऑक्सीमीटर, रोजाना होगी जांच

Published on

महामारी की दूसरी लहर अब अपने अंतिम चरण पर है और सरकार तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। इसके मद्दे नज़र सरकार ने स्कूलों में आठवीं तक के विद्यार्थियो के लिए ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। ताकि समय समय पर बच्चों का ऑक्सीजन लेवल मापा जा सके।

तीसरी लहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को ऑक्सीमीटर दिए जायेंगे।

हरियाणा के स्कूलों में उपलब्ध करवाए जायेंगे ऑक्सीमीटर, रोजाना होगी जांच

शिक्षा विभाग के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में ऑक्सीमीटर देने का फैसला लिया है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। स्कूल आने वाले बच्चों का प्रतिदिन ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाएगा।

हरियाणा के स्कूलों में उपलब्ध करवाए जायेंगे ऑक्सीमीटर, रोजाना होगी जांच

जांच के दौरान अगर किसी बच्चे का ऑक्सीजन लेवल कम होगा, तो उसे चिकित्सक की सलाह अनुसार उपचार दिया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह श्योराण ने बताया कि जिले में पहली से आठवीं तक के कुल 579 स्कूल हैं और इनमें करीब 43 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी बीईओ को ऑक्सीमीटर भेज दिए गए हैं। हर कक्षा में एक ऑक्सीमीटर दिया गया है।

हरियाणा के स्कूलों में उपलब्ध करवाए जायेंगे ऑक्सीमीटर, रोजाना होगी जांच

शिक्षा विभाग ने यह भी बताया कि स्कूल स्टाफ द्वारा रोजाना आने वाले विद्यार्थियों के ऑक्सीजन लेवल की जांच करेंगे। यदि किसी बच्चे का ऑक्सीजन लेवल कम होगा तो चिकित्सक की सलाह अनुसार उसका उपचार करवाया जायेगा।

साथ ही विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि अगस्त या सितंबर तक महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होंगे। ऐसे में सरकार का स्कूलों में ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाने का यह फैसला सराहनीय है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this