HomeEducationहरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश...

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

Published on

गुरुवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की ओपन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। लगभग 38 हजार बच्चों का रिजल्ट जारी किया गया। लेकिन छः विद्यार्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला भी इसमें शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं की परीक्षा देने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से अप्लाई किया था। महामारी के कारण इस वर्ष परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया। सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास कर दिया गया।

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

इसलिए बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी पास कर दिया। लेकिन दसवीं में अंग्रेजी विषय में पास न होने के कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया है।

अंग्रेजी में हुए फेल

ओम प्रकाश चौटाला ने वर्ष 2017 में नेशनल ओपन से दसवीं की परीक्षा पास की थी। इसके नियमानुसार छः विषयों में से पांच में पास होना अनिवार्य है। लेकिन अंग्रेजी विषय में पास नहीं हुए। अन्य 5 विषयों में पास होने के कारण उन्हें सफल माना गया।

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

इस कारण रोका रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड के नियमानुसार दसवीं में अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है। इसी कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया। जब तक चौटाला अंग्रेजी विषय में पास नहीं होंगे तब तक उनका रिजल्ट रुका रहेगा। 18 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

असंतुष्ट विद्यार्थी इस तारीख से दे सकते हैं परीक्षा

हरियाणा: 12वीं ओपन के रिजल्ट हुए जारी, जानें क्यों अटका ओम प्रकाश चौटाला का रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि जो विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनको परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह 18 अगस्त 2021 की परीक्षा में नि:शुल्क प्रविष्ट हो सकता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this