HomePoliticsहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में दुष्यंत चौटाला का...

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में दुष्यंत चौटाला का सीबीआई जांच से इंकार क्यों ?

Published on

प्रदेश में कई बार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर उंगली उठाई जा चुकी है। हरियाणा के ग्रह मंत्री अनिल विज द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पेपर लीक मामले में पत्र लिखा गया है। विज द्वारा लिखे गए इस पत्र ने विधानसभा में हड़कंप मचा रखा है।

पत्र में अनिल विज ने इस मामले के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। जबकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस विषय में अभी जांच किए जाने से इंकार कर दिया है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में दुष्यंत चौटाला का सीबीआई जांच से इंकार क्यों ?

प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेपर लीक मामले को अभी सीबीआई को नही सौपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यदि जांच का कोई फैसला लिया जाता है तो पहले राज्य सरकार की एजेंसियों द्वारा मामले की पूरी जांच की जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले में दुष्यंत चौटाला का सीबीआई जांच से इंकार क्यों ?

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा की पेपर लीक मामले सीबीआई को सौपे जाने से पहले सरकार अनेकों पहलुओं पर जांच कराएगी। साथ ही दुष्यंत ने कहा कि इसके पश्चात सदन में नकल विरोधी सख्त कानून लाने की व्यवस्था भी जा रही है और यदि इसके बाद भी सरकार को इस विषय में जांच की जरूरत पड़ी तो भी पहले विचार किया जायेगा।

ज्ञात है कि प्रदेश के ग्रह मंत्री अनीज विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक मामले में जांच कराए जानो को कहा है। विज का कहना है जांच बेहद जरुरी है, ताकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा की नकल व पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की आवश्कता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this