परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली 19 वर्षीय लड़की, 3 महीने बाद बरामद

0
352

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस के पास प्रतिदिन किसी न किसी के गुमशुदा होने की सूचनाऐं प्राप्त होती है। इसी तरह से 12 मई के दिन थाना पल्ला में एक व्यक्ति ने आकर यह सूचना दी कि उनकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है।

लड़की के पिता की शिकायत पर थाना पल्ला में मुकदमा दर्ज करके लड़की की जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लड़की को ढूँढने का प्रयास शुरू किया गया।

परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली 19 वर्षीय लड़की, 3 महीने बाद बरामद

पुलिस टीम के सदस्यों ने गुप्त सूत्रों व तकनीकी के आधार पर कड़ी मशक्कत करते हुए लड़की को फरीदाबाद एरिया से बरामद कर लिया है।

परिजनों के सामने पुलिस ने उससे बिना बताये घर से जाने का कारण जानना चाहा तो लड़की ने बताया कि उसके अभिभावक उसकी भावनाओं का सम्मान नहीं करते हैं। इसी बात से नाराज होकर वह घर से चली गई थी।

परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली 19 वर्षीय लड़की, 3 महीने बाद बरामद

पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाते हुए उनके परिजनों ने पल्ला थाना की पुलिस को धन्यवाद कहा और फरीदाबाद पुलिस का हृदय से आभार जताया।