Homeअंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कुछ इस तरह से धोते हैं अपने बाल, नासा...

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कुछ इस तरह से धोते हैं अपने बाल, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो

Published on

अंतरिक्ष की दुनिया भी अचरज भरी होती है। लोगों के पास अक्सर अंतरिक्ष और वहां यात्रियों को लेकर बहुत सवाल होते हैं। हाल ही में नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एक वीडियो को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्पेस में एक अंतरिक्ष यात्री अपने बालों को कैसे धोता है? अक्सर पृथ्वी पर जिन कामों को हम आसानी से कर लेते हैं। उसी काम को अंतरिक्ष में करना काफी मुश्किल होता है।

लोगों के मन में सवाल उठता है कि स्पेस में यात्रियों का जीवन कैसा होता है। स्पेस में ग्रेविटी का प्रभाव पृथ्वी के मुकाबले बिल्कुल ना के बराबर है। इसी वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को माइक्रो ग्रेविटी में कैसे रहना है? उसके लिए उन्हें सालों पहले से ही ट्रेनिंग दी जाने लगती है। स्पेस में साधारण से कार्य जैसे कि बाल धोना, खाना, नहाना आदि भी काफी मुश्किल भरे काम होते हैं। यही एक कारण है कि स्पेस में एस्ट्रोनॉट इन कार्यों को करने के लिए कई विशेष उपकरणों को अपने साथ लेकर जाते हैं।

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कुछ इस तरह से धोते हैं अपने बाल, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो

इसी सिलसिले में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के एक अंतरिक्ष यात्री का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वो समझा रही हैं कि कैसे अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों को साफ रखते हैं। मेगन मैकआर्थर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में स्नान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने से पानी हर जगह चला जाएगा, इसलिए इसे देखिए कि हम स्पेस स्टेशन पर बालों को कैसे साफ रखते हैं।

हम पृथ्वी पर जो साधारण चीजें करते हैं, वे सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण में इतनी सरल नहीं हैं। इस वीडियो में मेगन बालों में कंघी करते हुए भी दिख रही हैं। इस वीडियो को नासा की एक एस्ट्रोनॉट मेगन मैकआर्थर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि माइक्रो ग्रेविटी में वे किस तरह अपने बालों को धो रही हैं। वीडियो के शुरुआती क्षणों में मेगन अपना परिचय देते हुए कहती हैं – “मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहते हुए एस्ट्रोनॉट अपने दैनिक कार्य कैसे करते हैं?

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कुछ इस तरह से धोते हैं अपने बाल, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो

मैकआर्थर ने बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है।  ग्रैविटी में उनके बाल को इधर से उधर धीरे धीरे झुलते हुए देखा जा सकता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this