Homeअपनी शादी से भागकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ने लगी दुल्हन,...

अपनी शादी से भागकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ने लगी दुल्हन, जानिए क्या है मामला

Published on

शादी अगर मर्जी के खिलाफ होती है तो कभी सफल नहीं हो पाती है। कुछ न कुछ समस्या आती जरूर हैं। आप भी जरा सोचिए, अगर किसी की शादी में पुलिस आकर दूल्हे को ही पकड़ ले जाए तो भला दुल्हन की क्या हालत होगी ? इक्वाडोर में एक दुल्हन की हालत तब खराब हो गई जब शादी की रस्मों के दौरान ही पुलिस उसके नए-नवेले पति को लेकर जाने लगी।

पत्नी ने काफी कोशिश की कि अपने होने वाले पति को वह बचा सके लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दुल्हन जब अपने पति को पुलिस के साथ जाता हुए देखने लगी तो उसने उसे छुड़ाने की कोशिश की।

अपनी शादी से भागकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ने लगी दुल्हन, जानिए क्या है मामला

वहां मौजूद बाराती इस बात को समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है? दुल्हन पुलिस की गाड़ी के पीछे भागी और उनसे पति को छोड़ने की भी अपील करने लगी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर कोई इस घटना पर आश्चर्य व्यक्त कर रहा था। घटना इक्वाडोर से एल ओरे के एगल गुआबो में हुई। यहां एक शादी के दौरान पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने दूल्हे को शादी की रस्मों के बीच से ही उठा लिया।

अपनी शादी से भागकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ने लगी दुल्हन, जानिए क्या है मामला

दुल्हन यह सबा देखकर हैरान रह गयी क्योंकि उसके लिए यह काफी शॉकिंग था। पुलिस ने दूल्हे को उठाकर अपने वाहन में बिठाया और वहां से निकल गए। इस दौरान दुल्हन अपने नए-नवेले पति को जाते हुए देखकर बौखला गई और उसके पीछे-पीछे भागती हुई दिखाई दी। उसने दूल्हे को छुड़ाने की भरपूर कोशिश की। हालांकि पुलिस ने किसी की कुछ भी नहीं सुनी और दूल्हे को लेकर चलते बने।

अपनी शादी से भागकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ने लगी दुल्हन, जानिए क्या है मामला

पुलिस पति को उठाकर इसलिए गयी है क्योंकि उसने अपनी पहली पत्नी को गुजरा भत्ता नहीं दिया था। पति को छुड़वाने के लिए दुल्हन पुलिसवालों पर चिल्लाती भी है, लेकिन पुलिसवाले उसकी एक भी नहीं सुनते और दूल्हे को लेकर चले जाते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this