HomePoliticsएहसान ये रहा तोहमत लगाने वालों का मुझ पर... उठती उंगलियों ने...

एहसान ये रहा तोहमत लगाने वालों का मुझ पर… उठती उंगलियों ने दुष्यंत को मशहूर कर दिया

Published on

राजनीति की गलियों में कटाक्ष एक ऐसा हथियार हैं, जिसमे हर नेता अपने शब्दों के बाणों से विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए। ऐसा कुछ शुक्रवार को बाढड़ा से विधायक नैना सिंह चौटाला ने सदन में पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, जाति प्रमाण पत्र समेत कई जनहित के विषय उठाने के साथ साथ उन सभी विपक्षी नेताओं पर ये कहकर कटाक्ष किया कि “ऐहसान ये रहा तोहमत लगाने वालों का मुझ पर… उठती उंगलियों ने दुष्यंत को मशहूर कर दिया।” नैना चौटाला ने उठाए। उन्होंने बाढड़ा हलके के बिलावल गांव में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए राज्य सरकार के कदम उठाने की भी मांग रखीं।

शिक्षा एवं रोजगार के विषय पर नैना चौटाला ने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर मजबूत कदम उठा रही है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में झोझू कलां के महिला महाविद्यालय में एनसीसी महिला विंग की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि माई कलां व माई खुर्द के स्कूल को बाहरवीं तक किया जाए क्योंकि आसपास कोई बड़ा स्कूल नहीं है।

एहसान ये रहा तोहमत लगाने वालों का मुझ पर... उठती उंगलियों ने दुष्यंत को मशहूर कर दिया

सदन में नैना सिंह चौटाला ने नायक, हेड़ी, अहेरिया आदि जातियों के प्रमाण पत्र विसंतगियों को दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि एक ही जाति के एक ही परिवार के लोगों के प्रमाणपत्र अलग-अलग कैटेगरी के बनाए जा रहे हैं जिससे लोगों को रोजगार और सरकारी सुविधाएं लेने में दिक्कत हो रही है। विधायक नैना चौटाला ने अमरुत टू योजना में शामिल करके दादरी शहर में सीवरेज आदि मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने की मांग रखी। साथ ही बाढड़ा हलके के बड़े गांवों में महाग्राम योजना के तहत सीवरेज आदि सुविधाएं देने की मांग रखी।

एहसान ये रहा तोहमत लगाने वालों का मुझ पर... उठती उंगलियों ने दुष्यंत को मशहूर कर दिया

जेजेपी विधायक ने कहा कि दादरी जिले में सैनिकों की संख्या ज्यादा है इसलिए वे मांग करती है कि सैनिकों के सम्मान के लिए बाढड़ा के गांव बिलावल में सैनिक स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं क्षेत्र के खेल स्टेडियमों में जलभराव की समस्या को हल करने की दिशा में सरकार द्वारा कदम उठाए जाएं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this