Categories: Faridabad

फरीदाबाद में जल्द खत्म होगी पानी की समस्या, 4 से 5 करोड़ की लागत से बनाएं जायेंगे बूस्टर




फरीदाबाद में लगातार पानी की समस्या बनी रहती है ऐसे में लोगों को पीने के पानी से लेकर दिनचर्य के लिए पानी तक की कमी होती है पिछले 7 दिनों से सेक्टर 25 में पानी की समस्या को लेकर जल घर में धरना चल रहा था वह मंगलवार को खत्म हो गया है फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर एंड एन डी वशिष्ट सेक्टर 55 के धरना स्थल पर पहुंचे और लोगों की समस्या सुनी।


इस दौरान धरना कर रहे लोगो में सेक्टर 55 रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र कुमार ने सारी समस्याएं बताई। जिसके बाद चीफ इंजीनियर ने उन्हें आश्वासन दिया और साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए 1 महीने का टाइम दिया।साथ ही उन्होंने बुधवार को एमबीए के कार्यालय में होने वाली मीटिंग के में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया।


आपको बता दें कि सेक्टर 55 में पिछले कई महीनों से पीने के पानी की समस्या बरकरार है।सेक्टर के लोग पानी की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन उनकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ वही सेक्टर के लोगों का आरोप है कि उनके हिस्से का पानी दूसरे वार्ड में भेज दिया जाता है।


वार्ड में पानी भेजने के कारण लोगों को चार चार दिन तक पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।इसके अलावा और भी कई समस्याएं हैं जैसे कि पीने के पानी का मीन पूरी तरीके से टूट चुका है और साथ ही गंदा हो गया है।जिस की सप्लाई पूरी सेक्टर में की जा रही है।
इन समस्याओं को लेकर सेक्टर 55 के लोगों की रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में धरना शुरू किया।सेक्टर 25 जलघर के बाहर कुल 7 दिनों तक धरना किया।

जिसके बाद प्रशासन की आंखें खुली और मंगलवार को एफएमडीए के चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ट खुद मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई पर रोक कर जल घर में बनेओवर हेड टैंक को शुरू किया जाएगा।
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठकर शहर में पानी की समस्या को उठाया।

उन्होंने कहा कि बूस्टर काफी लंबे समय से बनकर तैयार है लेकिन अब तक चालू नहीं किया गया है। इस को जल्द चालू किया जाए वार्ड नंबर एक का बूस्टर काफी जर्जर अवस्था में है। इस को जल्द से जल्द फिर से बनाया जाए।अधिकारियों ने कहा कि इस एफएमडीए बनाएगा इस पर 4 से 5 करोड रुपए की लागत आएगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago