HomeCrimeमोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का...

मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप

Published on

Big Breaking : मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप :- मोदी सरकार में तैनात एक आईएएस महिला अफसर ने अपनी बेटी के साथ लव जिहाद होने की आशंका जाहिर की है। इस मामले में आईएएस महिला ने गाजियाबाद कोतवाली में एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत देते हुए आईएएस महिला ने दिल्ली के खन्ना मार्केट में स्थित आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और गाजियाबाद के छोटी बजरिया स्थित वैदिक हिंदू सभा को भी आरोपी बनाया है। इनकी ओर से उनकी बेटी और आरोपी युवक को शादी का प्रमाण पत्र दिया गया है।

मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप

ये है पूरा मामला

केंद्र सरकार में तैनात एक महिला आईएएस अफसर ने बताया कि उनकी बेटी 2016 में यूक्रेन से पढ़ाई करके वापस भारत लौटी थी। उनकी बेटी ने यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी।

Big Breaking : मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की माँ ने बताया,

“2016 में उनकी बेटी यूक्रेन से एमबीबीएस कर लौटी और आगे की पढ़ाई के लिए कोचिंग के साथ इंटर्नशिप करने लगी। तभी उनके पति का ट्रांसफर हो गया और वे बेटी को यहाँ छोड़कर चले गए। कुछ दिन बाद बेटी को जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली। वह पहुँची तो अब्दुल रहमान नाम का एक व्यक्ति बेटी के पास मिला। तीन माह तक इलाज और सर्जरी के बाद वह बेटी को अपने साथ ले गईं।”

बेटी के साथ लव जिहाद की आशंका

महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि कुछ दिनों बाद उनकी बेटी यह कहकर वापस नोएडा आ गई कि उसकी नोएडा के एक अस्पताल में नौकरी लग गई है। उनकी बेटी वापस नोएडा आ गई और उनका फिर अपनी मां से संपर्क नहीं किया।

Big Breaking : मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब पीड़ित आईएएस ऑफिसर महिला ने गाजियाबाद पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मंदिर में अब्दुल ने उनकी बेटी से शादी कर गाजियाबाद की हिंदू मैरिज एक्ट संस्था के तहत शादी प्रमाण पत्र ले लिया है।

दिल्ली से उत्तर प्रदेश ट्रांसफर हुआ मामला

Big Breaking : मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप
Big Breaking : मोदी सरकार में तैनात महिला IAS अफसर की बेटी हुई लव जिहाद का शिकार, दिल्ली से यूपी तक मचा हड़कंप

आईएएस महिला का यह भी आरोप है कि अब्दुल यूनानी चिकित्सा कोर्स कर रहा है और इसके माध्यम से उसने उसकी बेटी को अपने वश में कर लिया है। इस मामले में पहले पीड़ित आईएएस महिला ने दिल्ली पुलिस से गुहार लगाई थी।

अब यह मामला गाजियाबाद में ट्रांसफर हो गया है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this