Categories: Faridabad

जवाहर कॉलोनी सड़क निर्माण में हुई 25 लाख रुपए की गड़बड़ी, आरोपी के ऊपर होगी कारवाई

एनआईटी जवाहर कॉलोनी ब्लॉक बी की सड़क की मापी में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब फरीदाबाद नगर निगम की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वार्ड नंबर छह के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में जीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सड़क का निर्माण कराया था। कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। नगर निगम के जिस कनिष्ठ अभियंता (जेई) की देखरेख में सड़क का निर्माण हुआ था, उसकी मौत हो चुकी है, जबकि ठेकेदार नगर निगम को जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक ठेकेदार ने सड़क का 94 लाख का बिल बनाया था, जांच में पता चला कि सड़क की माप गलत थी। इसमें 25 लाख की गड़बड़ी सामने आ रही है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी राम सिंह की शिकायत के बाद नगर आयुक्त जितेंद्र दहिया के आदेश पर मामले की जांच चल रही थी।

 

यह है पूरा मामला

जब कोई कार्य किया जाता है तो सर्वप्रथम मापक अवर अभियंता द्वारा किया जाता है। सड़क की लंबाई और चौड़ाई का विवरण माप पुस्तिका में दर्ज होता है। काम पूरा होने के बाद रीचेकिंग की जाती है। अभी तक की जांच में यह साफ हो गया है कि एमबी में गड़बड़ी हुई थी। कार्यपालन यंत्री ओपी कर्दम भी इस बात को स्वीकार करते हैं। साथ ही वे कहते हैं कि यह संभव है। कि गलती से इस कार्य के एमबी में जेई के अलावा किसी अन्य क्षेत्र की माप जोड़ दी गई है। अब चूंकि जेई का निधन हो गया है। ऐसे में स्थिति का पता नहीं चल पाता है। इस संबंध में कई बार निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है, लेकिन उनकी तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आ रहा है।

 

सामग्री से छेड़छाड़ की आशंका

आपको बता दे कि स्थानीय निवासी राम सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री में गड़बड़ी की आशंका है, उन्होंने अपनी शिकायत में निर्माण सामग्री की जांच की भी मांग की है। राम सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग शाखा के कई अधिकारी और कर्मचारी गलतियां करते हैं, जिससे काम ठीक से नहीं हो पाता है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago