HomeUncategorizedप्रदेश में पहली बार जनता से रूबरू हुए हरियाणा के सीएम से...

प्रदेश में पहली बार जनता से रूबरू हुए हरियाणा के सीएम से प्रियंका ने की शिकायत

Published on

प्रदेश में पहली बार जनता से रूबरू हुए हरियाणा के सीएम फरीदाबाद के प्रियंका ने सीधे बताइ अपनी शिकायत : – एक ईमानदार और सेवाभाव नेता की पहचान तब होती है जब वह अपनी जनता की सेवा भाव में निस्वार्थ कार्यरत रहता है।

कई बार नेता से संवाद करने के लिए आमजन को घंटों इंतजार करना पड़ता है, और इंतजार करने के बाद भी आमजन नेताओं से सीधे संवाद ना करके उनके द्वारा चुनिंदा अधिकारियों से बात करते हैं। इससे आमजन की जो बात होती है वह हमारे नेताओं तक पहुंच नहीं पाती।

प्रदेश में पहली बार जनता से रूबरू हुए हरियाणा के सीएम फरीदाबाद के प्रियंका ने सीधे बताइ अपनी शिकायत

लेकिन हरियाणा में पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पोर्टल पर आम आदमी से सीधा संवाद करने का अवसर मिला।

करनाल में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने यह सचिवालय प्रणाली के तहत प्रदेश के 15 लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की सुध ली और साथ ही साथ में यह भी यकीन दिलाया कि उनकी शिकायत पर जल्दी कार्य करते हुए उक्त शिकायत से उनको निजात दी जाएगी।

हरियाणा के सीएम हुए रूबरू

जिसके तहत फरीदाबाद की प्रियंका ने अपने बिजली बिल को लेकर अपनी शिकायत के बारे में मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने तुरंत कहा कि आप अपने सभी दस्तावेज हमारे पास भेजें और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई गलती पाई जाती है तो उसे सुधारा जाएगा। सिरसा के राज कुमार ने अपने गांव के गंदे तालाब से संबंधित शिकायत पर हरियाणा के सीएम को बताया कि अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों को आपने अपनी समस्या के बारे में लिखा है, वे इसका प्रमाण तत्काल भेजें, ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यह पहला मौका है जब आम आदमी भी अपनी समस्याएं सीधे आपको बता रहा है। देश के किसी भी राज्य में ऐसा नहीं होगा।

अंबाला जिले के बुढ़नपुर के देवेंद्र ने गांव के पेयजल में गले की अधिक मात्रा के बारे में मुख्यमंत्री को बताया और कहा कि उन्होंने आधार केंद्र के लिए आवेदन किया है, लेकिन आज तक उन्हें यह केंद्र नहीं मिला है। यदि यह केंद्र मिल जाता है तो फिर आसपास के 12 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने देवेंद्र को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके गांव के पानी की जांच कराई जाएगी, अगर पानी खराब पाया गया तो उन्हें पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण आधार केंद्र मिलने में देरी हुई है, जल्द ही अगर वह अपनी योग्यता पूरी करते हैं तो उन्हें आधार सेंटर मिल जाएगा। इसके अलावा करनाल के पंकज काम्बोज ने मुख्यमंत्री से एसएससी क्लर्क के पद के रिजल्ट के बारे में पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भर्ती पूरी हो जाएगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसके भौरिया भी मौजूद रहे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this