HomeFaridabadMLA नीरज शर्मा ने NIT में अटके पड़े विकास कार्य को लेकर...

MLA नीरज शर्मा ने NIT में अटके पड़े विकास कार्य को लेकर फरीदाबाद के अधिकारियो से करी मीटिंग

Published on

एनआईटी-86 के विधायक नीरज शर्मा ने आज सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त के समक्ष मुख्यमंत्री घाोषणा के अन्तर्गत लंबित पड़े विकास कार्यों, डबुआ मंडी फड़ घोटाले की जांच एवं एयरफोर्स स्थित 100 मीटर में नगर निगम द्वारा विकास कार्य न कराने को लेकर एक संयुक्त मीटिंग ली।

मीटिंग में फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त तथा तथा फरीदाबाद, बड़खल, बल्लबगढ़ के एसडीएम भी मौजूद थे। विधायक नीरज शर्मा ने जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में मीटिंग में एनआईटी-86 विधानसभा में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत होने वाले तथा लंबित पड़े विकास कार्यों पर चर्चा की और पूछा की एनआईटी-86 में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत होने वाले विकास कार्य कितने हो गये है और कितने होने बाकी है।

MLA नीरज शर्मा ने NIT में अटके पड़े विकास कार्य को लेकर फरीदाबाद के अधिकारियो से करी मीटिंग

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करवाए अगर कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो मुझे अवगत करवाया जाए। मीटिंग में विधायक नीरज शर्मा ने जिला उपायुक्त को फड़ घोटाले की जांच को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा जिस पर जिला उपायुक्त ने उन्हंें आश्वासन दिया कि जल्द ही इसकी जांच करवा दी जाएगी।

उन्होंने जिला उपायुक्त को एयरफोर्स के आसपास 100 मीटर एरिया में नगर निगम द्वारा विकास कार्य नहीं करवाए जाने की बात भी रखी और उन्होंने जिला उपायुक्त से अनुरोध भी किया कि 100 मीटर में नगर निगम द्वारा विकास कार्य करवाए जाए जिस पर उपायुक्त ने कहा कि 100 मीटर के दायरे में होने वाले विकास कार्यों व अन्य मुद्दों को लेकर उन्होंने 4 सितम्बर को मीटिंग बुलाई है जिस पर हम चर्चा करेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this