HomeTrendingडॉक्टर्स ने पुलिस प्रशासन का केक खिलाकर बढ़ाया हौसला।

डॉक्टर्स ने पुलिस प्रशासन का केक खिलाकर बढ़ाया हौसला।

Published on

चिलचिलाती धूप से छुटकारा और घरों में एसी की हवा में लोक डाउन का लुफ्त उठाना भला किसको ना गवारा होगा। लेकिन बावजूद इन सुख सुविधाओं को पीछे छोड़ हमारा पुलिस प्रशासन हमार लिए, देश के लिए या यूं कहें देश के हर नागरिक के लिए सड़कों पर तैनात है। इस दौरान उनके समक्ष सिर्फ एक ही राह है और वो है अपने देश को बचाना, अपने देशवासियों को बचाना।

पुलिस प्रशासन के इसी जज्बे को फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के 19 डॉक्टरों की टीम ने एकजुट होकर इस लड़ाई को सफल बनाने में जुटे उक्त विभाग का एक अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त करते हुए हौसला अफजाई किया है। 19 डॉक्टर्स की टीम द्वारा एक अनोखी मुहिम की शुरुआत की गई है।

इस मुहिम की शुरुआत डॉक्टर्स ने सड़कों पर तैनात पुलिस अफसरों द्वारा केक कटवाकर उनका आभार व्यक्त करने से की है। यह टीम फरीदाबाद में जगह – जगह सड़कों पर तैनात पुलिस भाइयों के लिए केक कटवाकर उनका आभार व्यक्त करती है, ताकि जो पुलिस प्रशासन अपने परिवार से दूर है उनसे मिल नहीं सकते घर नहीं जा सकते। उनकी इस खलती कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर्स की टीम ने यह बीड़ा उठाया है।

इतना ही नहीं यह टीम जरूरतमंदो के लिए निशुल्क भोजन का भी प्रबंध करवाती है, ताकि इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होकर इस वैश्विक स्तर पर व्यापी महामारी से जूझ रहे गरीब तबके के लोगों को भूखा पेट नहीं सोना पड़े। इतना ही नहीं इन सभी प्रक्रियाओं के दौरान सोशल डिस्टेंस मा बखूबी ध्यान रखा जाता है।

कुछ अशिक्षित वर्ग है जो अभी भी इस वैश्विक बीमारी की गिरफ्त से बाहर तो है लेकिन उक्त लोगो जागरूकता का अभाव है। इसलिए डॉक्टर्स की यह टीम भोजन वितरित करने के उपरांत लोगों को सोशल डिस्टेंस का विशेष महत्व क्या होता है, इस बात से अवगत कराते है। इसके अलावा उन्हें फैस मास्क तथा हैंड वाश करने के लिए अभिप्रेरित करते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this