जब ऐश्वर्या को देख मैदान छोड़कर भागना चाहती थीं सुष्मिता, कहा ऐश से लगता था डर

जब ऐश्वर्या को देख मैदान छोड़कर भागना चाहती थीं सुष्मिता, कहा ऐश से लगता था डर :- हम किसी से खुशियां मांगे ये हमे मजूर नहीं, मांगी हुई खुशियों से किसका भला होता है, जितना अपनी तकदीर में लिखा है वो जरूर अदा होता है” यह शब्द हैं बॉलीवुड अभिनेत्री और सुपर मॉम सुष्मिता सेन के।

महज 19 साल की उम्र में सुष्मिता ने पूरे देश का नाम ऊँचा किया। वर्ष 1994 जब मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में सुष्मिता ने भाग लिया तब वह काफी डरी हुईं थी।

उनके लो कॉन्फिडेंस का कारण थी अभिनेत्री ऐश्वर्या राइ जिन्होंने उसी साल मिस इंडिया प्रत्योगिता में नामांकन करवाया था। जैसे ही सुष्मिता को इस बात की भनक लगी की ऐश भी मिस इंडिया में कम्पीट कर रही हैं सुष्मिता ने झट से अपना नाम हटवाने की ज़िद करदी। तब सुष्मिता की माँ ने उन्हें समझाया और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा।

परिणाम स्वरुप प्रत्योगिता में जहां ऐश्वर्या दुसरे पायदान पर रही वहीँ सुष्मिता ने कॉम्पीटीशन जीतकर सबको चौंका दिया। साल 1994 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा इस साल फिलीपींस की राजधानी मनिला में सुष्मिता मिस यूनिवर्स प्रत्योगिता जीतने वाली पहली भारतीय बानी। इसी साल ऐश्वर्या राय ने भी विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया।

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 में हैदरबाद शहर मै हुआ था। उनके पिता एयर फोर्स कमांडर थे और उनकी माँ पेशे से एक जेवेलरी डिज़ाइनर हैं। सुष्मिता एक नार्मल मिडिल क्लास बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है। बचपन में उन्हें भी अपनी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए फिजूल खर्ची में कटौती करनी पड़ती थी।

एक शो के दौरान सुष्मिता ने बताया कि मिस इंडिया में भाग लेने के लिए जब उन्हें नए कपड़ों की जरूरत थी तब उन्होंने पैसों की कमी के चलते किसी डिज़ाइनर से कपडे सिलवाने की जगह दिल्ली के सरोजनी बाजार से शॉपिंग की। सुष्मिता ने बताया कि जो ड्रेस उन्होंने मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पहना था वह ड्रेस उनकी माँ ने परदे के कपडे से सिला था और उन्होंने हाथ के दस्ताने बनाने के लिए मोजों का इस्तेमाल किया था।

सुष्मिता कहती हैं कि अगर आपके दिल में किसी चीज को पाने का जज्बा है और आप मेहनत करने के लिए तैयार हैं तो आपको कामियाब होने से कोई नहीं रोक सकता। अपने जीवन को अपने अंदाज में जीने वाली सुष्मिता ने पूरे देश को चौंका दिया जब उन्होंने महज़ 24 साल की उम्र में माँ बनने का फैसला लिया।

24 साल की उम्र में सेन ने अपनी पहली बेटी रेने को अडॉप्ट किया और माँ बनी। पर रेंने को गोद लेने के लिए सुष्मिता को काफी पापड़ बेलने पड़े कारण था रेने का मेडिकली अनफिट होना। पर सुष्मिता अडिग रहीं और भारत में सबसे पहली सिंगल मदर बनकर एक बच्ची को अडॉप्ट किया।

सुष्मिता अपने फ़िल्मी करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ उनके अफेयर की ख़बरों ने सुष्मिता की छवि को ख़राब किया। इसी के चलते सेन ने कुछ समय के लिए मीडिया को इंटरव्यू देना भी बंद कर दिया। सुष्मिता का नाम विक्रम के अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा और पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।

फिलहाल सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहम शॉल के साथ लिव इन में रहती हैं और इन दोनो की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। सुष्मिता उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी हाइट अपने को स्टार से बड़ी होती है। एक इंटरव्यू के दौरान जब सुष से पुछा गया कि क्या कभी किसी मेल एक्टर को आपकी हाइट के चलते परेशानी हुई है ? तब सुष्मिता ने कहा कि,

” एक औरत बहुत सौम्य होती है। औरत हाइट में लम्बी हो तो क्या हुआ, आप नजरे उठा के बात करेंगे, वो सर झुका के सुनेगी। क्यों कि वो एक औरत है और वो हर किसी का सम्मान करना जानती हैं। “

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago