HomePublic Issueनीलम पुल को दो भागों में बांटने वाली रस्सी व कोण हुई...

नीलम पुल को दो भागों में बांटने वाली रस्सी व कोण हुई गायब

Published on

पिछले दिनों जहां नीलम फ्लाईओवर के नीचे कबाड़ में आग लगने के कारण पूरा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, और वहां से वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया था। वहीं अब दोनों लेन को चालू तो कर दिया गया है

परंतु पुल को दो भागों में बांटने वाले पुल की रस्सी से लेकर कोण का कोई अता-पता दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है कि वाहन चालकों को का पता ना होने के चलते एक दूसरे के लेन में घुस जाते हैं। वही जिन स्थानों पर कोण व रस्सी बची है, वह गिरी हुई है। फुटपाथ तोड़ा, पर मरम्मत नहीं

नीलम पुल को दो भागों में बांटने वाली रस्सी व कोण हुई गायब

वही जाम की स्थिति को देखते हुए जहां पिछले दिनों यातायात विभाग द्वारा फुटपाथ को तोड़कर रास्ते में तब्दील कर दिया गया था। यही कारण है कि एनआईटी की ओर से राजमार्ग पर जाने वाले वाहन चालक इसी रास्ते से सीधे निकल जाते हैं।

यहां परेशानी यह निकल कर आ रही है कि इस राजमार्ग के लिए जिस फुटपाथ को तोड़ा गया था अब वह हिस्सा उबड़ खाबड़ हो चुका है, और वही छोटे छोटे गड्ढे भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यही कारण है कि वाहन चालक इस जगह आते ही अपने वाहनों को रोक लेते हैं और फिर उतर कर रुक कर अपने वाहनों को यहां से बाहर निकालते हैं।

नीलम पुल को दो भागों में बांटने वाली रस्सी व कोण हुई गायब

इस पूरे प्रकरण में ज्यादा समय लग जाता है और ऐसे में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। अगर इस छोटे से हिस्से की मरम्मत जल्द और ढंग से करवा दी जाए तो, यहां वाहन चालकों की लंबी लाइन नहीं देखने को मिलेगी और यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा।

वही इस बारे में नगर निगम के मुख्य अभियंता बीके कदम का कहना है कि फुटपाथ तोड़े जाने वाले हिस्से की मरम्मत सोमवार को करा दी जाएगी। इस बारे में संबंधित एसडीओ व जेई को निर्देश दे दिए गए हैं।

उधर यातायात थाना प्रभारी राजीव कुंडू कहते है कि नीलम पुल की एक लेन पर लगाए गए कोण वाहनों की वजह से टूट गए हैं। इन्हें दोबारा लगा दिया जाएगा। साथ ही फुटपाथ वाले हिस्से को मरम्मत करने के लिए नगर निगम अधिकारियों से बात करेंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this